खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट

टीवी के सबसे फेसम  और खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को डराने और रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (KKK 15) का आधिकारिक तौर पर आगाज होने जा रहा है. यह शो 1 अगस्त, 2026 से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. हाल ही में शो के मेकर्स ने कुछ नए और रोंगटे खड़े कर देने वाले प्रोमो रिलीज किए हैं. इन वीडियो में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी जैसे कंटेस्टेंट्स मौत को छूकर वापस आते हुए

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टीवी के सबसे फेसम  और खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को डराने और रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (KKK 15) का आधिकारिक तौर पर आगाज होने जा रहा है. यह शो 1 अगस्त, 2026 से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. हाल ही में शो के मेकर्स ने कुछ नए और रोंगटे खड़े कर देने वाले प्रोमो रिलीज किए हैं.

इन वीडियो में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी जैसे कंटेस्टेंट्स मौत को छूकर वापस आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की राह बिल्कुल आसान नहीं होगी.

गौरव खन्ना के शरीर में लगी आग
शो के पहले प्रोमो में बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना बेहद ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में गौरव कहते हैं, 'मेरी मां बोल रही थी मत कर खतरों के खिलाड़ी.' इसके ठीक बाद उन्हें एक लाल रंग का स्पेशल सूट पहनाया जाता है और फिर पीछ से उनपर आग लगा दी जाती है. देखते ही देखते आग उनके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेती है और गौरव अपनी जान बचाने के लिए आग की लपटों के बीच तेजी से भागते हुए चीखते नजर आते हैं. वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी इसे देखकर दंग रह जाते हैं.

ओरी की पार्टियां हुईं कैंसिल
दूसरा प्रोमो हमेशा अपनी लग्जरी लाइफ और पार्टियों के लिए सुर्खियों में रहने वाले ओरी (Orhan Awatramani) का है. वीडियो की शुरुआत में ओरी केप टाउन की सड़कों पर हाथ में कॉफी मग लिए चश्मा लगाकर टशन में दिखते हैं और कहते हैं, 'नमस्ते दर्शकों, ओरी केप टाउन से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे हैं.' लेकिन इसके तुरंत बाद रोहित शेट्टी की आवाज गूंजती है, 'सॉरी ओरी, तुम्हारी सारी पार्टी कैंसिल.' इसके बाद ओरी को कीचड़ के दलदल से गुजरते हुए, तेज रफ्तार बोट के पीछे पानी में घिसटते हुए और स्विमिंग पूल के गहरे पानी में स्टंट करते दिखाया गया है. जहां ओरी दर्द से कराहते दिखते हैं.

रुबीना दिलैक के साथ हुआ बड़ा हादसा
तीसरे और सबसे चौंकाने वाले प्रोमो में शो की मजबूत कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक नजर आ रही हैं. रुबीना वीडियो में कहती हैं, 'हमारे डर के नए दौर का आगाज होने वाला है.' इसके बाद उन्हें एक उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के नीचे लटके जाल पर चढ़कर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. नीचे गहरा पानी है और तेज हवाओं के बीच वह टास्क पूरा करने की कोशिश करती हैं.

रोहित शेट्टी लगातार चिल्लाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं, 'रुबीना फास्टर, फास्टर.' लेकिन तभी रुबीना का बैलेंस बिगड़ता है और वह सीधे पानी में गिर जाती हैं. स्टंट के बाद का मंजर बेहद डरावना है.'

2