Haryana News: कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी और चोरी मामलों में कई आरोपी काबू

कुरुक्षेत्र पुलिस ने रंगदारी, चोरी, जमीनी विवाद और साइबर ठगी से जुड़े कई मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिलें, स्कूटी, हथियार और ट्रैक्टर बरामद किए। अब जांच में और क्या खुलासे होंगे, इस पर नजर रहेगी।

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Haryana News: कुरुक्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल गांव निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने शहर के एक युवक को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर उसने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

शिकायतकर्ता ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 जून को आरोपी ने पहले एक अज्ञात नंबर से कॉल किया था। पहली कॉल रिसीव नहीं हो पाई, जिसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर पैसे मांगे। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के मोबाइल पर भी संदेश भेजा। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विश्व पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा सिरपुर, एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार

तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी काबू

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सीआईए-2 की टीम ने सोनीपत निवासी जोगिंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कुरुक्षेत्र के अलावा करनाल और सोनीपत में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार कैथल जिले के गांव धौंस निवासी विशाल ने शिकायत दी थी कि वह एसएससी-सीजीएल की तैयारी के लिए मोटरसाइकिल से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी आया था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन दोपहर में लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत पर थाना केयूके में केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मंदिर चोरी मामले में दो आरोपी पकड़े गए

सीआईए लाडवा की टीम ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहाबाद की लक्की कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह उर्फ भूत और कैथल जिले के भागल गांव निवासी प्रवीन उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

21 जून को कौलापुर स्थित हनुमान मंदिर के सेवक जगदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि दो युवक मंदिर परिसर में आए और कमरे से नकदी व टैटू बनाने की मशीन चोरी कर ले गए। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में चोरी की टैटू मशीन और यमुनानगर से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जमीनी विवाद में हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में तंगौरी निवासी जगजीत सिंह और कश्मीर सिंह को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त सैनिक सर्वजीत सिंह ने बताया कि 15 जून को वह अपने पिता के साथ खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर जमीन पर कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर चलाया और विरोध करने पर गंडासियों से हमला किया। पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह से वारदात में इस्तेमाल गंडासी और ट्रैक्टर बरामद किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज

साइबर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के जहांगीराबाद निवासी विजय उनटाल उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

2