‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने फिर मारी बाज़ी, अनुपमा की घटती रेटिंग”

टेलीविजन पर हर हफ्ते कौनसे सीरियल का राज रहता है, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. गुरुवार को इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स का खुलासा हुआ है, जिसमें एक बार फिर एकता कपूर के सीरियल ने बाजी मारी है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल अपने सक्सेसफुल रन को कायम रखे हुए है. एकता के शो में इस हफ्ते हमने एक ऐसा ट्विस्ट देखा था, जिसने करोड़ों दर्शकों की दुनिया हिला दी थी. सीरियल में तुलसी के बेटे अंश गुजराल बने एक्टर आकाशदीप सहगल की एंट्री हुई. इस बार वो तुलसी के पोते बनकर आए और आते ही

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टेलीविजन पर हर हफ्ते कौनसे सीरियल का राज रहता है, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. गुरुवार को इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स का खुलासा हुआ है, जिसमें एक बार फिर एकता कपूर के सीरियल ने बाजी मारी है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल अपने सक्सेसफुल रन को कायम रखे हुए है.

एकता के शो में इस हफ्ते हमने एक ऐसा ट्विस्ट देखा था, जिसने करोड़ों दर्शकों की दुनिया हिला दी थी. सीरियल में तुलसी के बेटे अंश गुजराल बने एक्टर आकाशदीप सहगल की एंट्री हुई. इस बार वो तुलसी के पोते बनकर आए और आते ही छा गए. हालांकि इस ट्विस्ट ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर भी किया. उन्होंने मेकर्स की कास्टिंग चॉइस पर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल भी किया.

टीआरपी लिस्ट में कौन कितने नंबर पर?
इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, 1.8 रेटिंग्स के साथ टॉप पर बना रहा. पिछले हफ्ते 2 रेटिंग के मुकाबले, इस बार दो अंकों का फर्क नजर आया. वहीं, जी टीवी के दो सीरियल्स वसुधा और गंगा माई की बिटिया 1.7 रेटिंग्स के साथ नंबर 2 और 3 पर बने दिखे.

नंबर 4 और 5 पर स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा और तुम से तुम तक थे, जिन्हें 1.6 रेटिंग्स मिली. वहीं इसके बाद- ये रिश्ता क्या कहलाता है 1.5, उड़ने की आशा 1.5, क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं 1.5 रेटिंग्स के साथ टॉप 10 में शामिल दिखे. नागिन 7, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और लाफ्टर शेफ जैसे शोज ने भी इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स में अपनी जगह बनाई रखी.

अनुपमा की घटती टीआरपी
रूपाली गांगुली का शो अनुपमा हर हफ्ते टीआरपी के मामले में कम-ज्यादा होता नजर आता है. पिछले हफ्ते इसकी टीआरपी रेटिंग 1.8 थी, जो अब घटकर 1.6 हुई. एक समय था जब अनुपमा को टीआरपी चार्ट में कोई सीरियल टक्कर नहीं दे पाता था. यहां तक कि जब टीआरपी किंग कहा जाने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीवी पर आया था, तब भी अनुपमा टॉप पर था.

लेकिन अब ये शो टॉप 3 में भी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करता दिख रहा है. मेकर्स की बनाई हुई कहानी शायद अब ऑडियंस को उतनी रास नहीं आ रही, जैसे पहले आती थी.

Leave a Comment

2