Magh Mela 2026: बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए फूटा योगी का गुस्सा, विपक्ष के ‘मौन’ पर कसा तीखा कटाक्ष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने संगम में स्नान कर तीन डुबकियां लगाईं। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पांच और नंद गोपाल नंदी ने सात डुबकियां लगाईं।

Magh Mela 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Magh Mela 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले माघ मेले में संगम पर स्नान किया और तीन बार डुबकी लगाई। उनके साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव ने पांच और नंदी ने सात बार डुबकी लगाई। स्नान के बाद सीएम योगी ने संगम नोज पर गंगा पूजन किया और लेटे हनुमानजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सतुआ बाबा के साथ बोटिंग का आनंद लिया और उनके शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन भी किया।

Magh Mela 2026: माघ मेले की प्रमुख स्नान तिथियों का हुआ ऐलान, महाशिवरात्रि तक सजेगी आस्था की नगरी

रामानंदाचार्य जयंती समारोह में संबोधन

Magh Mela 2026
बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए फूटा योगी का गुस्सा

संगम स्नान और पूजन के बाद सीएम योगी जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने समाज में जाति, मत और संप्रदाय के आधार पर हो रहे विभाजन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू समाज जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटा तो देश का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि विभाजन हमारे लिए भी सर्वनाश का कारण बन सकता है।

विपक्ष पर हमला

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग सेकुलरिज्म के नाम पर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी ताकत लगा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई घटनाओं पर विपक्ष मौन है। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने इनके मुंह पर फेविकोल या टेप चिपका दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर कोई कैंडल मार्च तक नहीं निकाल रहा है।

मोदी की तारीफ

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने राम मंदिर में दर्शन किया और रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा-पताका फहराई। योगी ने कहा कि जो लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, वे कभी हितैषी नहीं हो सकते। मौका मिलने पर वे सनातन धर्म पर प्रहार करेंगे और दंगों की आड़ में लोगों को झुलसाएंगे।

माघ मेले की समीक्षा बैठक

Magh Mela 2026
बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए फूटा योगी का गुस्सा

सीएम योगी ने सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन करने के बाद ICCC सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम बनाया। इस बैठक में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। सतुआ बाबा वही हैं जिनके शिविर में प्रयागराज डीएम ने रोटी सेंकी थी। इस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मजाक करते हुए कहा था कि जाम की समस्या को देखो, सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो।

श्रद्धालुओं की भीड़ और विदेशी आकर्षण

माघ मेले में रोजाना लगभग 10 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हुए हैं। माघ मेला विदेशी श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रहा है। इटली से आई 22 वर्षीय लुक्रेशिया दिनभर भजन-कीर्तन करती हैं और संगम स्नान का आनंद ले रही हैं।

Magh Mela 2026: कोई हड्डी चबाकर कर रहा साधना, तो किसी ने दशकों से नहीं नहाया; संगम तट पर दिखा साधुओं का हैरतअंगेज रूप