‘सहर होने को है’ में बड़ा बदलाव, सहर के रोल में आएंगी भाविका शर्मा?

कलर्स टीवी का शो ‘सहर होने को है’ पिछले कुछ समय से अपनी स्टारकास्ट में होने वाले बदलावों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में मुख्य किरदार सहर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस रिशिता कोठारी के बाहर हो चुकी है. अब यह अहम किरदार कौन निभाएगा, इस मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है. सहर के रोल के लिए भाविका शर्मा का नाम तय ईटाइम्स रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा को शो में नई सहर के रूप में चुना गया है. बताया जा रहा है कि निर्माताओं की ओर से लंबे समय से इस किरदार

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 12, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कलर्स टीवी का शो ‘सहर होने को है’ पिछले कुछ समय से अपनी स्टारकास्ट में होने वाले बदलावों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में मुख्य किरदार सहर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस रिशिता कोठारी के बाहर हो चुकी है. अब यह अहम किरदार कौन निभाएगा, इस मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है.

सहर के रोल के लिए भाविका शर्मा का नाम तय
ईटाइम्स रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा को शो में नई सहर के रूप में चुना गया है. बताया जा रहा है कि निर्माताओं की ओर से लंबे समय से इस किरदार के लिए उपयुक्त चेहरे की तलाश की जा रही थी. कई एक्ट्रेसेस शिवांगी जोशी, मल्लिका सिंह, रिया शर्मा और हिमांशी पाराशर के नामों पर विचार किया गया, लेकिन आखिरकार भाविका पर सहमति बन गई. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भाविका का चयन लगभग तय हो चुका है और केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

‘गुम है किसी के प्यार में’ से मिली थी खास पहचान
भाविका शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सवी चव्हाण के किरदार से मिली थी. इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला. इसके अलावा भाविका ने अपने करियर की शुरुआत ‘परवरिश – सीजन 2’ से की थी. अब अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो ‘सहर होने को है’ में उनकी एंट्री शो के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है.