Malda Violence Updates: Bengal की राजनीति में उबाल, मालदा बवाल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। 7 अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। Mamata Banerjee के बयान के बाद सियासी विवाद और गहरा गया है। जानें पूरा मामला विस्तार से।

Bengal की राजनीति में उबाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Malda Violence Updates: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके में चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने 3 महिला अधिकारियों सहित कुल 7 न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे ‘जंगलराज’ करार दिया और इसे न्यायपालिका की अधिकारिता पर सीधा हमला बताया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने इस मामले को और भी राजनीतिक रंग दे दिया है। इस खौफनाक घटना और उस पर जारी सियासी विवाद की पूरी रिपोर्ट जानिए।

2