Prime Video की ‘Off Campus’ में मीका अब्दुल्ला की चर्चा, महिमा चौधरी से हो रही तुलना

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'ऑफ कैंपस' (Off Campus) लगातार चर्चा में बनी हुई है. 13 मई को इस शो का प्रीमियर हुआ था. तब से सोशल मीडिया पर इसने धमाल मचाया हुआ है. फैंस लगातार सीरीज को लेकर एडिट्स, क्लिप्स और रिएक्शन्स शेयर कर रहे हैं. 'ऑफ कैंपस' की लीड जोड़ी हैना वेल्स (Ella Bright) और गैरेट ग्राहम (Belmont Cameli) की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. मगर भारत में कोई और ही जनता का खूब ध्यान खींच रहा है. लेखिका एली केनेडी (Elle Kennedy) की बेस्ट सेलिंग बुक सीरीज पर बना 'ऑफ कैंपस' शो, कॉलेज

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'ऑफ कैंपस' (Off Campus) लगातार चर्चा में बनी हुई है. 13 मई को इस शो का प्रीमियर हुआ था. तब से सोशल मीडिया पर इसने धमाल मचाया हुआ है. फैंस लगातार सीरीज को लेकर एडिट्स, क्लिप्स और रिएक्शन्स शेयर कर रहे हैं. 'ऑफ कैंपस' की लीड जोड़ी हैना वेल्स (Ella Bright) और गैरेट ग्राहम (Belmont Cameli) की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. मगर भारत में कोई और ही जनता का खूब ध्यान खींच रहा है.

लेखिका एली केनेडी (Elle Kennedy) की बेस्ट सेलिंग बुक सीरीज पर बना 'ऑफ कैंपस' शो, कॉलेज में पढ़ने वाले हैना और गैरेट की लव स्टोरी है. इन दोनों को प्यार होता है और उनकी जिंदगी बदल जाती है. शो में यंग एक्टर्स एला ब्राइट और बेलमॉन्ट कमेली ने बढ़िया का किया है. लेकिन शो में एक और किरदार है, जिसने भारतीय दर्शकों को हैरान कर दिया है. वो है एली हेज का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मीका अब्दुल्ला (Mika Abdalla).

सीरीज में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी?
कई भारतीय दर्शकों ने सीरीज देखते हुए नोटिस किया है कि मीका अब्दुल्ला दिखने में काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी जैसी हैं. ऐसे में यूजर्स ने दोनों के लुक्स की तुलना शुरू कर दी. यंग महिमा चौधरी को याद किया जाने लगा. इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्हें मीका को देखकर महिमा की बेटी अरियाना चौधरी की याद आ गई. मीका अब्दुल्ला और अरियाना चौधरी की शक्ल भी बहुत मिलती-जुलती है. ऐसे में यूजर्स का कन्फ्यूज होना लाजिमी था.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने सीरीज में मीका अब्दुल्ला के डांस करते हुए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'प्लॉट ट्विस्ट: महिमा चौधरी की असली बेटी ऑफ कैंपस में ही थी सबके सामने.' वीडियो में महिमा चौधरी के यंग दिनों की तस्वीरें भी शामिल थीं. वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद कमेंट्स सेक्शन फैंस से भर गया. एक फैन ने लिखा, 'मुझे भी यही लगा था. वो बिल्कुल उनकी रेप्लिका हैं. वो साइड लुक…' दूसरे फैन ने लिखा, 'सही में भाई. मेरे दिमाग में सबसे पहले यही आया था.' तीसरे ने कहा, 'सच में ब्रो, वो महिमा चौधरी जैसी ही लगती हैं.' एक और यूजर ने लिखा, 'आखिरकार किसी ने ये बात कह ही दी. मेरा ख्याल भी बिल्कुल यही था.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे लगा मैं अकेली हूं जिसे लगा वो महिमा चौधरी जैसी दिखती है.'

कौन है मीका अब्दुल्ला?
'ऑफ कैंपस' सीरीज में मीका अब्दुल्ला ने एली हेज (Allie Hayes) का रोल निभाया है. एली, शो की हीरोइन हैना वेल्स की क्लोज फ्रेंड और रूममेट हैं. इस अमेरिकी कॉलेज रोमांस ड्रामा में बेलमॉन्ट कमेली, स्टीफन कलिन, जेलन थॉमस ब्रुक्स संग अन्य ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. लुईसा लेवी (Louisa Levy) का क्रिएट किया गया ये शो एक म्यूजिक स्टूडेंट और यूनिवर्सिटी के स्टार हॉकी प्लेयर के रोमांस की कहानी है, जो फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रहा है.

2