Advertisements

पिछले 10–12 वर्षों में भारत ने अपने ऊर्जा स्रोतों का सफलतापूर्वक विविधीकरण किया है, जिसके चलते अब वह 40 से अधिक देशों से तेल और गैस आयात कर रहा है और किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं है। इसी रणनीति का परिणाम है कि वैश्विक तनाव के बावजूद देश की ऊर्जा आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। ईरान से भारत की ओर आ रहा टैंकर का चीन की ओर मुड़ना सामान्य व्यापारिक और लॉजिस्टिक कारणों से हुआ, न कि किसी भुगतान विवाद की वजह से। सरकार का कहना है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत स्थिति में बनी हुई है।











