मोमिना इकबाल विवादों में घिरीं, पाक नेता साकिब खान ने 10 करोड़ के गिफ्ट वापस मांगे

मोमिना इकबाल पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. 33 साल की मोमिना की खूबसूरती पर फैंस मर मिटते हैं. एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज पर पाकिस्तानी नेता साकिब खान चधर भी अपना दिल हार बैठे थे. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं. मगर शादी से पहले उनका रिश्ता धोखे और फरेब में फंसकर खत्म हो गया. मोमिना पर Pak नेता ने लगाए आरोप एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब खान चधर कभी प्यार में थे. मगर अब उनके बीच का प्यार नफरत में बदल चुका है. साकिब ने मोमिना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और रिश्ता टूटने पर एक्ट्रेस

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोमिना इकबाल पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. 33 साल की मोमिना की खूबसूरती पर फैंस मर मिटते हैं. एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज पर पाकिस्तानी नेता साकिब खान चधर भी अपना दिल हार बैठे थे. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं. मगर शादी से पहले उनका रिश्ता धोखे और फरेब में फंसकर खत्म हो गया.

मोमिना पर Pak नेता ने लगाए आरोप
एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब खान चधर कभी प्यार में थे. मगर अब उनके बीच का प्यार नफरत में बदल चुका है. साकिब ने मोमिना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और रिश्ता टूटने पर एक्ट्रेस से करोड़ों के तोहफे वापिस मांगे हैं.

साकिब ने अपने बयान में कहा है कि वो मोमिना इकबाल को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर रहे हैं. वो सिर्फ उनसे अपने कीमती तोहफे वापस मांग रहे हैं, क्योंकि अब वो किसी और से शादी कर रही हैं और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है. एमपीए ने यह आरोप भी लगाया कि मोमिना के होने वाले नए पति ने उन्हें धमकी दी थी और उन्होंने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है.

मोमिना और इकबाल के बीच छिड़े विवाद पर अब पाकिस्तानी सिनेमैटोग्राफर इरशाद भट्टी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एमपीए साकिब के वकील मियां अली अशफाक ने उन्हें बताया है कि साकिब ने मोमिना को एक फॉर्च्यूनर (Fortuner) और एक होंडा सिविक (Honda Civic) कार तोहफे में दी थी. उस फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल अब मोमिना की मां करती हैं.

इसके अलावा 84 लाख रुपये की एक घड़ी और अन्य लग्जरी चीजें भी गिफ्ट में दी थीं. इन सभी तोहफों की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है, जिसे साकिब अब वापस मांग रहे हैं.

मोमिना ने गुपचुप रचाई शादी
मगर इस पूरे विवाद के बीच मोमिना इकबाल ने हमजा हबीब से गुपचुप शादी रचा ली है. शादी की खबर को खुद हमजा हबीब ने कंफर्म किया. उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि दोनों ने सादगी से निकाह कर लिया है. उनकी ये अरेंज मैरिज है. अब वो कानूनी तौर पर खुद को मोमिना का पति मानते हैं.

वहीं, नेता साकिब संग रिश्ते के विवाद पर एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने चुप्पी साधी हुई है. हालांकि, कुछ समय पहले मोमिना इकबाल ने बिना किसी का नाम लिए अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का एक एमपीए (MPA) उन्हें धमकियां दे रहा है और उनकी शादी को खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

बाद में इस एमपीए की पहचान साकिब के रूप में हुई. उन्होंने मोमिना इकबाल संग रिलेशनशिप में होने का दावा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उनसे करोड़ों के तोहफे लिए थे. अब कौन कितना सच बोल रहा है और कितना झूठ…इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा. लेकिन फिलहाल दोनों के रिश्ते का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

2