MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट सुबह करीब 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस साल परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिससे परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। अब छात्र अपने मेहनत के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2026 परीक्षा की नई गाइडलाइन, जानें क्या हैं बदले हुए नियम
रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें रोल नंबर
एमपी बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से चेक किया जा सके। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण कुछ तकनीकी परेशानी भी हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है।
बिना इंटरनेट के भी ऐसे चेक करें रिजल्ट (SMS सुविधा)
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे आसानी से अपने मोबाइल से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर
MPBSE10 (10वीं के लिए) या MPBSE12 (12वीं के लिए) टाइप करना होगा और इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही समय में छात्र का रिजल्ट सीधे उनके मोबाइल इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
पास होने के लिए जरूरी अंक
एमपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इससे कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें परीक्षा में असफल माना जाएगा और उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
ऑनलाइन ऐसे देखें MP Board Result 2026
जो छात्र इंटरनेट के माध्यम से अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे—
- सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र चाहें तो इसका प्रिंट आउट या डाउनलोड कॉपी भी सुरक्षित रख सकते हैं।
एमपीपीसीबी में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, जानें पूरी डिटेल









