नवोदय 6th रिजल्ट आउट: चयन के बाद क्या करें? दाखिले का पूरा गाइड

नई दिल्ली  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। लाखों विद्यार्थियों ने ने इस एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अलॉट हुए स्कूल जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती। अब कैसे होगा दाखिला महज प्रवेश

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

 नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। लाखों विद्यार्थियों ने ने इस एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अलॉट हुए स्कूल जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।

अब कैसे होगा दाखिला
महज प्रवेश परीक्षा पास कर उसमें चयन होने से जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला सुरक्षित नहीं होगा। वास्तविक एडमिशन लेने के दौरान प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी संबंधित ऑरिजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। एडमिशन तक परीक्षा में चयन केवल प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित जेएनवी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की पुष्टि किए जाने के बाद ही मूल स्कूल से टीसी के लिए आवेदन करें।

रिजल्ट के बाद की चयन प्रक्रिया – डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल चेकअप, एडमिशन फॉर्म भरना, स्कूल अलॉटमेंट ।

एनवीएस चयनित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रतीक्षा में रखे गए स्टूडेंट्स के लिए वेट-लिस्ट भी जारी करेगा। दाखिले के लिए पैरेंट्स को अपने जिले के नवोदय विद्यालय में संपर्क करना होगा।

तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट- वेरीफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

निवास (Residence) प्रमाण

कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू)

पासपोर्ट साइज फोटो

पिछली कक्षा की मार्कशीट

ट्रांसफर सर्टिफिकेट

कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं लगती। पढ़ाई, हॉस्टल,भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म सब कुछ फ्री मिलता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक मामूली फीस ली जाती है।

यूं देखें रिजल्ट

– जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जाएं।

– JNVST Class 6 Admission Test 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

– रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालें। सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Leave a Comment

2