Haryana News: नीट परीक्षा में बायोलॉजी रही आसान, फिजिक्स ने परखी तैयारी

हरियाणा में नीट परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर राहत दिखी, लेकिन फिजिक्स के सवालों ने कई परीक्षार्थियों को उलझा दिया। बायोलॉजी आसान और केमिस्ट्री स्कोरिंग रही। अब छात्रों की प्रतिक्रिया से जानिए किस विषय ने बढ़ाई चुनौती और किसने दिए अच्छे अंक की उम्मीद।

नीट परीक्षा में बायोलॉजी रही आसान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Haryana News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का प्रश्नपत्र इस बार विद्यार्थियों के लिए मध्यम स्तर का रहा। रविवार को अंबाला जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास दिखाई दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन कुछ हिस्सों ने सोचने और समय प्रबंधन की परीक्षा जरूर ली। खासकर भौतिकी के प्रश्नों ने छात्रों को अधिक उलझाया, जबकि रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के हिस्से ने काफी राहत दी।

Haryana News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सीबीएल मामलों की प्रक्रिया बदली

फिजिक्स में गणना और कॉन्सेप्ट पर रहा जोर

इस बार नीट के प्रश्नपत्र में भौतिकी का खंड विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। छात्रों के अनुसार, इस हिस्से में थर्मोडायनामिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, इंडक्टर्स और कैपेसिटर जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। कई सवाल कैलकुलेशन आधारित थे, जिनमें अधिक समय लगा। इसके अलावा ग्राफ आधारित प्रश्नों और कथन-कारण वाले सवालों ने परीक्षार्थियों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया।

विद्यार्थियों ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न सीधे नहीं थे, बल्कि उनमें लॉजिकल अप्रोच की जरूरत थी। लंबी गणनाओं के कारण कई छात्रों को इस भाग को हल करने में समय प्रबंधन की चुनौती का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिन विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत थी, वे इस खंड को संभालने में सफल रहे।

केमिस्ट्री ने परीक्षार्थियों को दी राहत

भौतिकी की तुलना में रसायन विज्ञान का भाग विद्यार्थियों को ज्यादा संतुलित और स्कोरिंग लगा। ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे गए प्रश्न मूल सिद्धांतों पर आधारित थे। कई सवाल सीधे थे, जिससे छात्रों को अंक प्राप्त करने का अच्छा मौका मिला।

केमिस्ट्री में विटामिन और उनके स्रोतों का मिलान करने वाले प्रश्न आसान बताए गए। इसके अलावा रासायनिक अभिक्रियाओं, पेप्टाइड्स और प्रोटीन की संरचना से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। हालांकि, इस भाग में भी कथन-एक और कथन-दो के रूप में कुछ सवाल शामिल थे, जिनसे विषय की समझ को परखा गया।

बायोलॉजी रही सबसे आसान

अधिकतर परीक्षार्थियों ने बायोलॉजी को पेपर का सबसे आसान हिस्सा बताया। छात्रों के अनुसार, जीव विज्ञान के प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे और ज्यादा उलझाने वाले नहीं थे। कई विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने बायोलॉजी का भाग आसानी से पूरा कर लिया। पिछले पेपर की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र बेहतर और संतुलित लगा।

विद्यार्थियों ने साझा किया अनुभव

मुलाना से परीक्षा देने आई देवांशी वशिष्ट ने बताया कि पेपर काफी आसान रहा। उनके अनुसार, केमिस्ट्री और बायोलॉजी दोनों अच्छे गए और उन्होंने परीक्षा समय से लगभग 30 मिनट पहले पूरी कर ली।

पंचकूला से आए युगल ने कहा कि इस बार का पेपर अच्छा रहा। उनका कहना था कि जो पढ़ा था, वही प्रश्नपत्र में आया। पिछली परीक्षा को लेकर हुए विवाद के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दी।

अंशिका ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का था। बायोलॉजी के प्रश्न उन्हें आसान लगे और उन्होंने पूरा पेपर हल किया। निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जवाब सावधानी से दिए।

रेवाड़ी से अंबाला परीक्षा देने आई एक छात्रा ने कहा कि प्रश्नपत्र अच्छा था। उन्हें बायोलॉजी पसंद है, इसलिए वह हिस्सा आसान लगा। हालांकि, उनके अनुसार इस बार फिजिक्स के प्रश्न अधिक महसूस हुए और पेपर में वही भाग ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा।

सरकारी नौकरी अलर्ट 2026: SSC CGL, UPSSSC समेत 7 बड़ी भर्तियों की लास्ट डेट नजदीक

2