Nepal Bus Accident: नेपाल में गहरी खाई में गिरी भारतीयों से भरी बस, 7 ने गंवाई जान

नेपाल के गोरखा जिले में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जांच अभी जारी है।

नेपाल में गहरी खाई में गिरी भारतीयों से भरी बस

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Nepal Bus Accident: नेपाल से आई इस बड़ी खबर ने सभी को दिल दहला दिया है। ऐसे में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक बस खाई में गिर गई। यह हादसा मध्य नेपाल के गंडकी प्रांत में हुआ। पुलिस के अनुसार, इस दुघर्टना में सात भारतीय नीगरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैँ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Delhi Bus Accident: दिल्ली के नांगलोई में बस ने राहगीरों को रौंदा, भड़की जनता ने फूंकी बस

तीर्थयात्रियों से भरी बस

तीर्थयात्रियों से भरी बस
तीर्थयात्रियों से भरी बस

आपको बता दें कि, पुलिस ने बताया कि यह बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। गोरखा जिले के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरत आर्यल ने बताया कि मरने वाले को 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भारतीय नागरिक थे, जो मंदिर दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान

जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके ने मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की है। सभी श्रद्धालु भारत से नेपाल आए थे। इस हादसे ने उनके परिवारों और समुदायों को गहरे शोक में डाल दिया है।

Katni Train Accident: कटनी न्यू जंक्शन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात बाधित

घायलों की स्थिति

इस दुर्घटना में सात अन्य यात्री घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत बचाकर आंबुखैरेनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और फिलहाल उनकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हुआ है।

पुलिस की जांच

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बस कैसे अनियंत्रित हुई और दुर्घटना का कारण क्या था। प्रारंभिक अनुमान है कि बस का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

Kakinada Fire Accident: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

2