Nikki Murder Case:उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में पति विपिन भाटी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मृतका निक्की के पिता भिखारी सिंह का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा,”अगर गोली उसके सीने में लगती, तो हमारे दिल को थोड़ी राहत मिलती।”
Read more :Nikki Murder Case Update: निक्की हत्याकांड में तीसरा शिकंजा! जेठ रोहित सिरसा टोल से गिरफ्तार
दहेज के लिए जलाई गई निक्की
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में रहने वाले विपिन भाटी पर आरोप है कि उसने 35 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार को सामने आई, जिसके बाद आरोपी पति और उसके परिजन मौके से फरार हो गए थे।निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव निवासी विपिन से हुई थी। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी एक ही परिवार के दो भाइयों से की थी — कंचन की रोहित से और निक्की की विपिन से।
Read more :Shubhanshu Shukla: रक्षा मंत्री से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला, जानिए उनका अब तक का सफर
कस्टडी से भागने की कोशिश में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी विपिन को थाने लाया गया, तो उसने कस्टडी से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारी और घायल हालत में उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।हैरानी की बात ये रही कि आरोपी की मां दया, बुर्का पहनकर अस्पताल में बेटे से मिलने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
Read more :Govinda Divorce: तलाक की खबरों पर गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द आएगी सही जानकारी
‘बुलडोजर चले आरोपी के घर पर’, सीएम योगी से गुहार
निक्की के पिता ने सिर्फ गोली चलने पर संतोष नहीं जताया, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की कि:”हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि बाकी आरोपियों और समाज को कड़ा संदेश मिले।”इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। उन्होंने फरार अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी पुलिस प्रशासन से की है।
आरोपी ने इंस्टाग्राम पोस्ट से गुमराह करने की कोशिश
इस पूरे मामले में आरोपी विपिन भाटी ने घटना के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यह दिखाने की कोशिश की कि निक्की ने आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी।
न्याय की आस, गुस्से और ग़म के साथ इंतज़ार
निक्की की हत्या से उसका परिवार ग़म और गुस्से से भरा हुआ है। उन्हें न्याय की उम्मीद है, लेकिन साथ ही यह भी चाहते हैं कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जो उदाहरण बन जाए।अब सबकी निगाहें इस केस की न्यायिक प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
