Patna NEET Student Death Case: पटना में NEET छात्रा की रहस्यमयी मौत, रेप की आशंका पर जांच तेज

पटना के शंभु हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत मामले में SIT ने 6 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए, जिनका मिलान फॉरेंसिक रिपोर्ट से किया जाएगा।

Patna NEET Student Death Case

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 27, 2026

Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को हिला दिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के अंडरगार्मेंट में मेल स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद रेप की आशंका बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़कर उनके DNA सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

Bihar Political News: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव पर तंज, एक्स पोस्ट से बढ़ा आरजेडी का पारिवारिक विवाद

6 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए

Patna NEET Student Death Case
पटना में NEET छात्रा की रहस्यमयी मौत

सूत्रों के अनुसार, SIT की टीम ने गर्दनीबाग हॉस्पिटल में छह संदिग्धों के DNA सैंपल कलेक्ट किए। यह प्रक्रिया मेडिकल टीम और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी की गई। सैंपल को सील बंद करके फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। सभी संदिग्ध शंभू हॉस्टल आते-जाते रहते थे और इस मामले में उनका शक गहरा गया है। DNA सैंपल की प्रोफाइल को फॉरेंसिक रिपोर्ट में तैयार प्रोफाइल से मिलाकर जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि DNA रिपोर्ट से मामले में बड़ी सफलता मिलेगी और दोषियों की पहचान में मदद मिलेगी।

कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज ने बढ़ाया शक

पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन डेटा की जांच शुरू कर दी है। जिस दिन छात्रा की संदिग्ध मौत हुई, उन दिन संदिग्धों को हॉस्टल के आसपास देखा गया था। CCTV फुटेज में भी सभी छह संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इन सभी सबूतों से पुलिस का शक इन लोगों पर और गहरा गया है। कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और CCTV फुटेज का मिलान कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा के आखिरी समय में कौन उसके पास था।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में मिली चौंकाने वाली जानकारी

फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट SIT को सौंपी, जिसमें छात्रा के अंडरगार्मेंट में मेल स्पर्म पाए जाने की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रा के साथ रेप हुआ है। परिजन भी बेटी की कथित रेप के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। छात्रा के कपड़ों पर मिले सीमेन से DNA प्रोफाइल तैयार की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपी कौन हैं। DNA मिलान से मामला तेजी से सुलझने की संभावना है।

जांच प्रक्रिया और आगे के कदम

पुलिस ने 6 संदिग्धों के DNA सैंपल फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। कॉल डिटेल और लोकेशन डेटा का मिलान किया जा रहा है। CCTV फुटेज की जांच से संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और DNA मैच के बाद ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी। इस तरह पुलिस मामले की तह तक जाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में DNA रिपोर्ट से महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Bihar News: मोतिहारी में आज रचा जाएगा इतिहास, 33 फीट ऊंचे सहस्त्रलिंगम की होगी स्थापना