Peddi BO Collection Day 3: ‘पेद्दी’ बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर? 125 करोड़ के पार पहुंची कमाई

राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर फिल्म ने 125 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का भारी प्यार मिल रहा है। जानें 'पेद्दी' के तीसरे दिन के चौंकाने वाले कलेक्शन और फिल्म की सफलता के पीछे की वजह।

Peddi BO Collection Day 3

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 7, 2026

Peddi BO Collection Day 3: राम चरण और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में उतरते ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने न केवल भारत में धमाकेदार कमाई की है, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 150 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ‘पेद्दी’ की यह शानदार शुरुआत साबित करती है कि दर्शकों को राम चरण और जान्हवी की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।

‘पेद्दी’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

बताते चले कि, बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़, पहले दिन 51 करोड़ और दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अगर तीसरे दिन यानी शनिवार की बात करें, तो फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई। रात 10:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 125.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

तेलुगु बॉक्स ऑफिस और विभिन्न भाषाओं में ‘पेद्दी’ का शानदार प्रदर्शन

यह फिल्म न केवल अपनी मूल भाषा तेलुगु में, बल्कि अन्य भाषाओं में भी अपना सिक्का जमा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पेद्दी’ ने अकेले तेलुगु भाषी क्षेत्रों में 115.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे यह फिल्म बहुत कम समय में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसके अलावा, हिंदी पट्टी में फिल्म ने 8.05 करोड़, तमिल में 95 लाख, कन्नड़ में 59 लाख और मलयालम में 16 लाख रुपये की कमाई की है, जो इसकी पैन-इंडिया अपील को दर्शाता है।

‘पेद्दी’ की कहानी और मुख्य कलाकारों का दमदार अभिनय

4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों को राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों सितारे पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह था। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कहानी के साथ-साथ संगीत और सिनेमैटोग्राफी की भी जमकर तारीफ हो रही है। राम चरण और जान्हवी के अलावा, इस फिल्म में जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म की गहराई को और बढ़ाया है। यह फिल्म न केवल एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, बल्कि इमोशन्स और ड्रामा का एक बेहतरीन मिश्रण है जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।