Aurangabad: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में हुई रिकॉर्ड वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि,कांग्रेस को भी राजद के वादों पर भरोसा नहीं है इसलिए वह राजद के घोषणापत्र की बात भी नहीं करती बिहार की जनता ने,युवाओं ने भी राजद के झूठ के पिटारे को खारिज कर दिया है।
Vande Matram के 150 साल पूरे होने पर PM Modi ने जारी किया स्मारक सिक्का
औरंगाबाद में PM मोदी का कांग्रेस-राजद पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,आप याद रखिए जब आपने नीतीश कुमार को यहां मौका दिया, उनके कार्यकाल के शुरुआती 9 साल दिल्ली में आरजेडी और कांग्रेस की सरकार थी।दिल्ली में बैठे इन लोगों ने दिन-रात एक ही काम किया…..बिहार से बदला लेना और उन्होंने लगातार बिहार के विकास में बाधा डाली और नीतीश कुमार को काम करने से रोका।पीएम मोदी ने कहा,2014 में जब बिहार में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनी तो हमने बिहार के विकास के लिए तीन गुना ज्यादा पैसा दिया।
लालू परिवार पर PM मोदी का जुबानी हमला
बिहार के औरंगाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में बिहार में लाखों भर्तियां हुई हैं, ये भर्तियां पूरी ईमानदारी से की गई हैं जबकि आरजेडी-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है, ये वो लोग हैं जो नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं, ये खेल खेला गया, कोर्ट ने भी माना और आज ये जमानत पर बाहर हैं।ये जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं, ये आरजेडी-कांग्रेस के लोग बिहार के युवाओं को कभी नौकरी नहीं दे सकते।
PM Modi Varanasi Vist: पीएम मोदी का काशी दौरा आज, यात्रियों को मिलेगी 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
अमित शाह का बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा
जमुई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले 10 सालों में, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में सड़कों, पुलों, इथेनॉल कारखानों और चीनी मिलों का एक बुनियादी ढांचा तैयार किया है।अगले पांच साल बिहार को पूरी तरह से विकसित बनाने पर केंद्रित होंगे हम राज्य में ‘जंगल राज’ को वापस नहीं आने देंगे।अमित शाह ने कहा,अगर हम जीतते हैं, तो बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए एक नया विभाग बनाएंगे। अगर लालू के बेटे जीतते हैं तो वे ‘अपहरण’ का एक नया विभाग खोलेंगे।
NDA को बहुत बड़ा जनादेश मिलने वाला है-धर्मेंद्र प्रधान
वहीं 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि,एनडीए को बिहार में बहुत बड़ा जनादेश मिलने वाला है इसको पहले चरण के वोटिंग ने प्रमाणित किया है।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि,यह नई आकांक्षाओं की पूर्ति करने का मतदान दर है क्योंकि मैं कई राज्यों का उदाहरण दिखा सकता हूं कि,निरंतर मतदान दर ज्यादा हुए और वहां की राज्य सरकार जारी रही।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,गुजरात में लगातार मतदान दर बढ़ा और सरकार दोबारा आई दिल्ली में भी शीला दीक्षित 3 बार जीती हैं इसका उदाहरण है।
