Shubhanshu Shukla : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सिओम-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla के अंतरिक्ष से धरती पर शुभ आगमन का स्वागत किया है।उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने स्वागत संदेश में लिखा,मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ,जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं।
अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु शुक्ला
पीएम मोदी ने लिखा,अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण,साहस और पथप्रदर्शक भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
18 दिनों तक स्पेस में रहने के बाद आए वापस
आपको बता दें कि,भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी हो गई है।Axiom Mission 4 के तहत 18 दिनों तक स्पेस में रहने के बाद वो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ गए हैं।शुभांशु शुक्ला के साथ अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस उजनान्स्की और हंगरी के टिबोर कपु के साथ 25 जून को अतंरिक्ष की उड़ान भरी थी।
पृथ्वी पर लौटने पर परिवार ने मनाया जश्न
शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी को लेकर लखनऊ में उनके माता-पिता नेअपनी खुशी जाहिर की है।ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार ने उनके और ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार एक्सिओम-4 चालक दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौटने पर जश्न मनाया है।
बेटे की उपलब्धि पर मां ने जताई खुशी
शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा,”मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं।जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं,उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है।शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा,”वो वापस आ गए हैं।यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है,हम बहुत उत्साहित हैं।
भारत के लिए गौरव का क्षण-केंद्रीय मंत्री
वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा,”भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है।यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है।
Read More : Shubhanshu Shukla Return: शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी, कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में हुआ स्प्लैशडाउन