PM Modi In Haryana: हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, 17 जुलाई को देश को देंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। इसे भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आखिर इस ट्रेन की तकनीक क्या है, इससे यात्रियों और पर्यावरण को क्या फायदा होगा और यह क्यों खास है, जानिए पूरी रिपोर्ट।

7 जुलाई को देश को देंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

PM Modi In Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे जींच से देश के पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करेंगे और उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेलवे के लिए स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक जरूरी कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मेवात पहुंचेंगे CJI सूर्यकांत, खाप 360 के प्रधान करेंगे स्वागत, कार्यक्रम को लेकर उत्साह

देश को मिलेगी स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल सेवा

हाइड्रोजन ट्रेन को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस ट्रेन के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण घटाने की दिशा में मदद मिलेगी। रेलवे के आधुनिकीकरण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा इसका शुभारंभ देश में नई तकनीक आधारित रेल सेवाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जींद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। उनके साथ हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। दोनों नेता अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर रहेगा विशेष फोकस

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, यातायात, मंच व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और अन्य जरूरी इंतजामों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों को दिए जाएंगे आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक इंतजामों पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा जाएगा।

Re-NEET Result Date 2026: जारी होने जा रहा है री-नीट का रिजल्ट और फाइनल आंसर की, एनटीए ने तेज की प्रक्रिया

प्रदेश में कार्यक्रम को लेकर बढ़ा उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को लेकर जींद सहित पूरे हरियाणा में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा हरियाणा के लिए विकास और आधुनिक परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

2