PM Modi Himachal Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह कॉलेज प्रशासन को ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद अस्पताल परिसर को तुरंत खाली कराया गया और 300 से ज्यादा मरीजों को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर बाहर निकाला गया।
Read more :Bigg Boss 19:बिग बॉस 19 में छलका Tanya Mittal का दर्द… कहा-“मरने तक चली गई थी…
परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
जैसे ही बम की धमकी की जानकारी सामने आई, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। मरीजों को अस्पताल भवन से बाहर निकालकर पेड़ों की छाया में बैठाया गया। कुछ मरीज स्ट्रेचर पर तो कुछ व्हीलचेयर में दिखाई दिए। अस्पताल प्रशासन, पुलिस, और दमकल विभाग ने बिना देरी किए तुरंत एक्शन लिया।
QRT और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
मंडी से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और बम स्क्वॉड को तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया। टीम ने अस्पताल भवन को पूरी तरह बंद कर दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। परिसर में मौजूद वाहनों को भी बाहर निकाल दिया गया और स्निफर डॉग्स की सहायता से सघन जांच की जा रही है।
Read more :Nepal में हालात बेकाबू होने पर India में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,सीमा रेखा पर जवानों ने बढ़ाई चौकसी
कैसे मिला धमकी भरा मेल?
अस्पताल के प्राचार्य डीके वर्मा जब मंगलवार सुबह कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने अपनी ई-मेल इनबॉक्स में धमकी भरा संदेश पाया, जिसमें लिखा था कि अस्पताल परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद पूरे कॉलेज और अस्पताल परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Read more :Nepal में हालात बेकाबू होने पर India में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,सीमा रेखा पर जवानों ने बढ़ाई चौकसी
पार्किंग से वाहन हटाए गए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चार मंजिला मेडिकल कॉलेज भवन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पार्किंग में खड़े सभी वाहन बाहर निकाले गए हैं। तलाशी के लिए बम स्क्वॉड, दमकल विभाग, और पुलिस बल को तैनात किया गया है। जांच पूरी होने तक किसी को भी अस्पताल भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
Read more :Nepal में हालात बेकाबू होने पर India में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,सीमा रेखा पर जवानों ने बढ़ाई चौकसी
रोजाना 1000+ मरीज आते हैं OPD में
बता दें कि इस अस्पताल में रोजाना लगभग 1000 से ज्यादा मरीज OPD में पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां 300 से अधिक मरीज भर्ती हैं। बम की धमकी के चलते इलाज में खलल पड़ा और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Read more :Yes Bank Share Price:यस बैंक शेयर प्राइस में जोरदार उछाल, जानिए क्या है कारण?
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
यह कोई पहली बार नहीं है जब मंडी या अन्य सरकारी कार्यालयों को बम की धमकी मिली हो। इससे पहले भी राज्य सचिवालय शिमला, मंडी उपायुक्त कार्यालय, और अन्य जिलों के डीसी ऑफिस को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अभी तक किसी धमकी की पुष्टि नहीं हो पाई है और कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
