प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से शो में बढ़ा टशन, खेसारी लाल और अभिषेक मल्हान आमने-सामने

इंडिया का सबसे बड़ा फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 जल्द लौट रहा है. 16 खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय करेंगे. दूसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. शो का टीजर रिलीज हो गया है. 4 नई टीमों को इंट्रोड्यूस किया गया है. टीवी की नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है. फिर शुरू होगा बैटलग्राउंड प्रियंका मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी. भोजपुरी भौकाल्स को खेसारी लाल यादव लीड करेंगे. दिल्ली डोमिनेटर्स के मालिक पिछली बार की तरह अभिषेक मल्हान होंगे. तेलुगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी लीड करने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इंडिया का सबसे बड़ा फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 जल्द लौट रहा है. 16 खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय करेंगे. दूसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. शो का टीजर रिलीज हो गया है. 4 नई टीमों को इंट्रोड्यूस किया गया है. टीवी की नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है.

फिर शुरू होगा बैटलग्राउंड
प्रियंका मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी. भोजपुरी भौकाल्स को खेसारी लाल यादव लीड करेंगे. दिल्ली डोमिनेटर्स के मालिक पिछली बार की तरह अभिषेक मल्हान होंगे. तेलुगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी लीड करने वाले हैं. शिखर धवन ने सुपरमेंटर बनकर वापसी की है. वो अपने एक्सपीरियंस से शो के कंटेस्टेंट्स की मदद करेंगे. बैटलग्राउंड में 16 कंटेस्टेंट्स को 4 टीमों में डिवाइड किया जाएगा. उन्हें इंटेंस फिजीकल और मेंटल चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा. 'फाइट क्लब वीकेंड' में होने वाली बैटल कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का फैसला करेगी. आखिर में इंडिया को उसका अल्टीमेट फिटनेस स्टार मिलेगा. पहला सीजन अभिषेक मल्हान की टीम ने जीता था.  

टीजर में मेंटर्स का टशन देखने को मिला. खेसारी का  कहना है माहौल बढ़िया है, कंटेंस्टेंट्स भी तगड़े हैं. एक्टर ने आते ही अपने विरोधी मेंटर्स पर निशाना साधा है. भोजपुरी स्टार ने कहा- इन मेंटर्स को कहां से उठाकर ले आए हो? यहां पर कैमरा देखकर हैलो फ्रेंड्स थोड़ी कहना है? यहां उनका इशारा अभिषेक मल्हान पर था. यूट्यूबर ने भी कहां चुप रहना था. उन्होंने खेसारी को तगड़ा जवाब देते हुए कहा- ये पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का शो नहीं है. उन्हें बोलो नए आए हो थोड़ा चिल करो.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

प्रियंका चाहर चौधरी का भी टशन दिखा. उन्होंने भी अभिषेक पर तंज कसते हुए कहा- हम कोई नए नहीं हैं. ये पहले पूरी दुनिया का मजाक बनाते हैं, लेकिन इन्हें कोई छेड़ दे तो ट्रिगर हो जाते हैं. क्या हल्का इंसान है. कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी भी फुल ऑन जोश में दिखे. सभी मेंटर्स का टशन देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. खेसारी ने कहा- इन सबकी बहुत जुबान चल रही है, लगता है भोजपुरी अंदाज में आना ही पड़ेगा.

बैटलग्राउंड सीजन 2, 17 अप्रैल से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है. 

Leave a Comment