Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 4 दिसंबर को प्रस्तावित दिल्ली यात्रा से पहले मॉस्को में आज रूसी संसद भारत से जुड़े एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते-RELOS (रीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स सपोर्ट) पर मतदान करने जा रही है।भारत–रूस के बीच RELOS यानि रीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ़ लॉजिस्टिक्स सपोर्ट रक्षा समझौते की पुष्टि का प्रस्ताव पारित होने पर दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे की सैन्य सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स,रीफ्यूलिंग और संयुक्त अभियानों में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
चुनावी संकट गहराया: जमात का दावा—बांग्लादेश में स्वतंत्र मतदान पर खतरा
4 दिसंबर को पुतिन का भारत दौरा
ये कदम दोनों देशों के बीच ‘प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को रक्षा, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, अंतरिक्ष और आर्कटिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी।वहीं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन-रूस युद्ध पर पश्चिमी प्रतिबंधों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एकतरफा टैरिफ की वजह से दुनिया में भारी असंतुलन पैदा हो गया है।ऐसे माहौल में भारत के लिए यह यात्रा अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को बरकरार रखने के लिए अहम है।
पुतिन के दौरे पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
यह इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि,भारत और रूस अपने संबंधों को स्थिरता और नए विस्तार की दिशा में ले जाना चाहते हैं,चाहे अंतरराष्ट्रीय दबाव कितने ही जटिल क्यों न हों।रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं रुसी राष्ट्रपति का भारत का यह दौरा 2 दिनों का है जिसकी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।रुस के राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि,पुतिन 4 दिसंबर को भारत आ रहे हैं लेकिन रुस की सुरक्षा एजेंसियां टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं।
भारत-रुस के बीच बड़ी सैन्य डील की संभावना
विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक,भारत और रुस के बीच एक बड़ी सैन्य डील होने जा रही है जिसमें SU 57 और S 400 की डील तय मानी जा रही है।बताया जा रहा है कि,सरुस तकनीक के साथ भारत से यह सौदा करेगा मेक इन इंडिया के तहत भारत-रुस के बीच यह डील होगी हालांकि दोनों देशों के बीच यह डील कितनी बड़ी होगी इसका पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है।
Austrian influencer murder: ऑस्ट्रियाई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या का सनसनीखेज मामला
