Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए कहा, “सुबह 4 बजे उठो, 37 सेकंड में दो वोटर हटाओ, फिर सो जाओ।” राहुल गांधी ने आरोपों के समर्थन में 37 सेकंड का वीडियो और दस्तावेज भी साझा किया।
सुबह 4 बजे उठो,
36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ,
फिर सो जाओ – ऐसे भी हुई वोट चोरी!
चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।#VoteChoriFactory pic.twitter.com/pLSKAXH1Eu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 19, 2025
किरेन रिजिजू का पलटवार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार हार राहुल के नाकाम नेतृत्व की वजह से हो रही है। किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आरोप लगा रहे हैं। गरीब, किसान और आम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानते हैं। राहुल जैसे लोग उस इंजन को रोकना चाहते हैं जो भारत को आगे ले जा रहा है।”
राहुल गांधी का दावा और सबूत
राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेजेंटेशन में दावा किया कि उनके पास वोटर लिस्ट से नाम हटाने की “100 फीसदी पक्की सबूत” हैं। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि 19 दिसंबर 2022 को सुबह 4 बजे, केवल 36 सेकंड में दो वोटरों के नाम हटाए गए। राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों की हिफाजत करता रहा।”
अनुराग ठाकुर ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “राहुल की हताशा बढ़ती जा रही है। गलत और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है।”
कर्नाटक में वोटर लिस्ट विवाद
राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि फर्जी लॉग-इन और बाहरी फोन नंबरों से सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर के जरिए यह खेल किया गया।
चुनाव आयोग का जवाब
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया। आयोग ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम आम लोग नहीं कर सकते। आयोग ने कहा कि कर्नाटक में 6,018 नाम हटाने की शिकायत खुद आयोग ने दर्ज की थी, और उस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत हासिल की थी, न कि बीजेपी। इस तरह, राहुल गांधी के आरोप और बीजेपी के नेताओं का पलटवार, दोनों ही राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बन गए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है, जबकि कांग्रेस नेता अपने सबूत और वीडियो के माध्यम से अपनी बात साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Read More: DUSU Chunav 2025: ABVP का दबदबा, आर्यन मान बने नए अध्यक्ष, कैसे बने स्टूडेंट पॉलिटिक्स के स्टार ?
