
Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: संसद परिसर में मकर द्वार पर राहुल गांधी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक हुई। राहुल गांधी ने बिट्टू को “गद्दार दोस्त” कहा और हाथ मिलाने की कोशिश की, जिस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए उन्हें “देश का दुशमन” कहा और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।











