Haryana News: अब सीधे अंदौरा से कोलकाता यात्रा, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए अंब अंदौरा से कोलकाता तक सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी, लेकिन सवाल यह है कि इस फैसले के पीछे क्या रणनीति है और यह बदलाव क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को कितना मजबूत करेगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Haryana News: रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए अहम निर्णय लिए गए हैं, ऐसे में ट्रेन संख्या 12325/12326 कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का विस्तार अब सीधे अंब अंदौरा तक करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हिमाचल और आसपास के इलाकों के यात्रियो को राहत की उम्मीद है, क्योंकि अब उन्हें कोलकाता जाने के लिए एक और अच्छा ऑप्शन मिल गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस विस्तार को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्रदान की है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब रेल मंत्रालय ने जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वीकार कर लिया है।

Railway Jobs 2026: रेलवे अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अंबाला रेल मंडल ने पूरी की तैयारियां

आपको बता दें कि, इस ट्रेन विस्तार को लागू करने के लि अबांला रेल मंडल ने जरूरी तकनीकी और संचालन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडल प्रशासन ने रेलवे मुख्यालय को इस बदलाव स जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाओं और समय-सारिणी पर अंतिम निर्णय के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। जैसे ही मुख्यालय से अंतिम समय-सारिणी और संचालन की तारीख तय होगी, ट्रेन नए विस्तारित रूट पर चलना शुरू कर देगी। अब यह सेवा नंगल डैम पर समाप्त होने के बजाय सीधे अंब अंदौरा तक संचालित होगी।

स्थानीय मांग और जनप्रतिनिधियों की भूमिका

स्थानीय मांग और जनप्रतिनिधियों की भूमिका
स्थानीय मांग और जनप्रतिनिधियों की भूमिका

इस जरूरी रेल विस्तार के पीछे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम रही है। बताया जा रहा है कि सांसद अनुसार ठाकुर ने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्री से लगातार बातचीत की थी। इसके बाद यह निर्णय तेजी से आगे बढ़ा। इस विस्तार से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। हिमाचल के श्रद्धालु और पर्यटक अब कोलकाता तक ज्यादा सुगमता से यात्रा कर सकेंगे।

UP News: ला रेजीडेंशिया सोसायटी में पाइपलाइन फटी! 24 घंटे ठप रही सप्लाई, मचा हाहाकार

यात्रियों के लिए मौजूदा ट्रेन सेवाएं

अभी मौजूदा सेवाएं अंदौरा और दौलतपुर चौक से कई जरूरी ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से हिमाचल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और गांधीनगर कैपिटल ट्रेन शामिल हैं इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य बड़े शहरों तक सीधा संपर्क पहले से ही उपलब्ध है, और अब इस नई विस्तारित सेवा के जुड़ने से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विस्तार से पंजाब और हिमाचल क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह सेवा न केवल लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि यात्रियों के समय और खर्च दोनों में भी बचत करेगी। साथ ही, रेलवे का यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जैसे ही संचालन की तारीख घोषित होगी, इस नई सुविधा का लाभ लाखों यात्रियों को मिलने लगेगा।

Samrat Chaudhary News: सदन में ‘खैनी’ पर बवाल? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का वीडियो वायरल, RJD ने कसा तंज

2