प्रयागराज माघ मेले के दौरान रेलवे का बड़ा कदम, कई ट्रेनों को मिलेगा अस्थाई ठहराव—यहां देखें टाइम शेड्यूल

 चंदौली संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा माघ मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 01 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 तक दिए जाने का फैसला किया है. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इस संदर्भ में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 5, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

 चंदौली
संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा माघ मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 01 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 तक दिए जाने का फैसला किया है.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है. ताकि श्रद्धालुओं को संगम नगरी पहुंचने में सुविधा मिल सके. 

देखें ट्रेनों की लिस्ट:

> गाड़ी संख्या 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 01.58 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.13 बजे पहुंचकर 02.15 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.28 बजे पहुंचकर 02.30 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.28 बजे पहुंचकर  04.30 बजे छूटेगी.

श्रद्धालुओं का स्मार्ट साथी बनेगा 'मेला रेल सेवा' ऐप, मिलेगी हर मदद

> गाड़ी संख्या12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.43 बजे पहुंचकर 04.45 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 11.18 बजे पहुंचकर 11.20 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22550 प्रयागराज जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 15.28 बजे पहुंचकर 15.30 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 16.28 बजे पहुंचकर 16.30 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 18.34 बजे पहुंचकर 18.36 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 20.48 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.56 बजे पहुंचकर 22.58 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 23.23 बजे पहुंचकर 23.25 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 05.07 बजे पहुंचकर 05.09 बजे छूटेगी.

>  गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं0 एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.58 बजे पहुंचकर 13.00 बजे छूटेगी.

> गाड़ी संख्या 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.36 बजे पहुंचकर 09.38 बजे छूटेगी.

Leave a Comment