पंजाब में बारिश का कहर! 3 जिले जलमग्न, पटियाला में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश, 4 दिन का अलर्ट जारी

 पटियाला  पंजाब में आज से भारी बारिश का अलर्ट है। अमृतसर और जालंधर में सुबह तेज बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज से चार दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।  पंजाब के जालंधर, कपूरथला और गुरदासपुर में सुबह के वक्त तेज बारिश हुई। जिससे गुरदासपुर शहर में बाजार और निचले

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 पटियाला 

पंजाब में आज से भारी बारिश का अलर्ट है। अमृतसर और जालंधर में सुबह तेज बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज से चार दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 10 जुलाई को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। 
पंजाब के जालंधर, कपूरथला और गुरदासपुर में सुबह के वक्त तेज बारिश हुई। जिससे गुरदासपुर शहर में बाजार और निचले इलाके जलमग्न हो गए, कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। मौमस विभाग के अनुसार, आज से अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अब नॉर्मल के समान बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है।आज 15 जिलों में बारिश की चेतावनी है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

रविवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 

वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 23 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 40.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

हल्की से मध्यम बारिश हुई पिछले 24 घंटे में पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश पटियाला में हुई, जबकि जालंधर और लुधियाना में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिजली की डिमांड 16 हजार रविवार को गर्मी बढ़ने की वजह से बिजली की डिमांड 16 हजार मेगावाट तक पहुंच गई। शाम के पांच बजे तक डिमांड 15840 मेगावाट तक बन रही। इस दौरान राज्य ने 4900 मेगावाट बिजली खुद पैदा की। 10300 मेगावाट के करीब बिजली केंद्र सरकार से ली है। सरकारी थर्मल ने 1657 मेगावाट बिजली पैदा की, जबकि प्राइवेट ने 2762 मेगावाट बिजली पैदा की। रोपड़ थर्मल प्लांट की चार यूनिट में से एक बंद रही। हाईड्रो 450 मेगावाट है।

डैमों की स्थिति इस प्रकार रही
    भाखड़ा डैम: जलस्तर 1564.02 फीट रहा है। बांध में 38,585 क्यूसेक पानी आया, जबकि 24,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    पौंग डैम: जलस्तर 1318.49 फीट दर्ज किया। बांध में 15,336 क्यूसेक पानी आया और 15,505 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

तीन दिन बारी बारिश की संभावना चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर भारत में मौसम में बदलाव बना रहेगा और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

    7 जुलाई: राज्य के जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी-तूफान और गरज-चमक का अलर्ट है।

    8 जुलाई: सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट है।

    9 जुलाई: सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

2