Rajkumar Rao: मुंबई में इस वीकेंड आयोजित मुकेश छाबड़ा के बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में कई सितारे पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अभिनेता राजकुमार राव, जिनका बदला हुआ लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया।
O’Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन में ‘ओ’रोमियो’ की कमाई, क्या बनेगी शाहिद की टॉप 10 फिल्म?
इवेंट में राजकुमार राव का अंदाज़

राजकुमार राव इस इवेंट में ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस पहनकर पहुंचे। उन्होंने अपने लुक को चश्मे और व्हाइट स्नीकर्स के साथ टीमअप किया। इस बार उनका हेयरस्टाइल पहले से बिल्कुल अलग था। साथ ही उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें भी नजर आईं।
बदला हुआ लुक और बढ़ा वजन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजकुमार राव का चेहरा पहले से ज्यादा भरा हुआ और थोड़ा सूजा हुआ दिखाई दे रहा है। फैंस ने नोटिस किया कि उनका वजन भी बढ़ा हुआ लग रहा है। इस बदले हुए लुक ने सभी को चौंका दिया।
अपकमिंग फिल्म के लिए नया लुक?
फैंस के बीच चर्चा है कि राजकुमार राव ने यह लुक अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार ने इसी किरदार के लिए अपना लुक बदला है।
फैंस की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ ने उनके नए लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने लिखा कि राजकुमार राव का वजन बढ़ गया है और उनके बाल भी झड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ ने कहा कि उन्होंने “चिन फिल्टर” हटवा दिया है, जिससे उनका चेहरा अलग दिख रहा है।
राजकुमार राव का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चाहे यह उनकी अपकमिंग फिल्म का हिस्सा हो या निजी बदलाव, फैंस उनकी सेहत और स्टाइल दोनों पर नजर रखे हुए हैं। आने वाले समय में यह साफ होगा कि यह लुक उनके किरदार के लिए है या उनकी पर्सनल चॉइस।
यश की टॉक्सिक पर विवाद: कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष बोलीं— पहले रिलीज होने दें फिल्म









