
Ram Mandir Security Breach : राम मंदिर के पास संदिग्ध रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और CCTV फुटेज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट तलब कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।











