ग्रेड ‘बी’ ऑफिसर के लिए आरबीआई भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये वैकेंसरी ग्रेड 'बी' कैडर में अधिकारी के कुल 60 पदों पर निकली है. आरबीआई की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है. जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – सामान्य कैडर से 40, ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीईपीआर कैडर से 10, और ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीएसआईएम कैडर से 10 पद शामिल हैं. जिन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये वैकेंसरी ग्रेड 'बी' कैडर में अधिकारी के कुल 60 पदों पर निकली है. आरबीआई की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है. जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – सामान्य कैडर से 40, ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीईपीआर कैडर से 10, और ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीएसआईएम कैडर से 10 पद शामिल हैं. जिन भी उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होगा उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 78,450 से 1,54,936 रुपये दिए जाएंगे.

इन पदों के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास  न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के तहत किया जाएगा. जो लोग आवेदन करेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी. इस चरण में जो उम्मीदवार पास होंगे उन्होंने इंटरव्यू के लिए बुलाा जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

कब होगा एग्जाम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा 13 से 14 जून को होगी. वहीं इंटरव्यू 25 से 26 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे.

क्या आवेदन करने की प्रक्रिया
 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    होमपेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
    इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
    फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
    मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.

 

Leave a Comment

2