RBSE 10वीं रिजल्ट 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी कर सकता है रिजल्ट, यहां जानें चेक करने का तरीका

  जयपुर राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मार्च 2026 को दोपहर तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों से छात्रों के नंबरों का डेटा हेड ऑफिस पहुंच चुका है.

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

  जयपुर

राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है।

सूत्रों की मानें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मार्च 2026 को दोपहर तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों से छात्रों के नंबरों का डेटा हेड ऑफिस पहुंच चुका है. फिलहाल तकनीकी फर्म के जरिए रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि सर्वर पर कोई समस्या न आए. इस बार बोर्ड पिछले सालों की तुलना में जल्दी रिजल्ट देने की कोशिश कर रहा है।

पिछले 5 सालों का ट्रेंड: कब-कब आए नतीजे?
राजस्थान बोर्ड आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 50 से 60 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करता है. आइए नजर डालते हैं पिछले कुछ सालों की तारीखों पर:

2025: 28 मई को आया था रिजल्ट.
2024: 29 मई को घोषित हुए थे नतीजे.
2023: 1 जून को जारी हुआ था परिणाम.
2022: 13 जून को छात्रों को मिला था रिजल्ट.
2021: कोरोना के कारण प्रमोट किया गया था (जुलाई में आया था रिजल्ट).

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आप इन 5 आसान स्टेप्स में अपना परिणाम देख पाएंगे:

    सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर 'Main Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
    अब 'Secondary 2026 Result' वाले विकल्प को चुनें.
    अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
    आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड कर लें.
    5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी कतार में

सिर्फ 10वीं ही नहीं, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास के नतीजे भी जल्द जारी करने वाला है. चर्चा है कि इन दोनों क्लास के रिजल्ट 24 मार्च 2026 को घोषित किए जा सकते हैं.

Leave a Comment

2