RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. परीक्षा 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए सिलेबस के आधार पर होगी, जिसमें प्रीलिम्स ऑब्जेक्टिव और मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट में ली जाएगी. डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट करें विजिट आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. परीक्षा 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए सिलेबस के आधार पर होगी, जिसमें प्रीलिम्स ऑब्जेक्टिव और मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट में ली जाएगी.

डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट करें विजिट
आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है.

ऑफलाइन आवेदन नहीं किए जाएंगे स्वीकार
खास बात यह है कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्रों की सूचना बाद में जारी की जाएगी. भर्ती विज्ञापन जारी होते ही अजमेर सहित प्रदेशभर के कोचिंग संस्थानों और पुस्तक बाजारों में भी हलचल तेज हो गई है.

युवाओं में जबरदस्त उत्साह
राजस्थान में आरएएस भर्ती हमेशा युवाओं के बीच सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती रही है. पूर्व रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2023 की आरएएस भर्ती में करीब छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि उससे पहले की भर्तियों में भी प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही. पिछली कई भर्तियों में पदों की संख्या कम होने के कारण अभ्यर्थियों में निराशा देखने को मिली थी, लेकिन इस बार 607 पदों की घोषणा से प्रतियोगी छात्रों में उत्साह बढ़ गया है.

2