RRB ग्रुप D भर्ती 2026: 22,195 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 2 मार्च

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए 22,195 लेवल-1 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा. उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.   कौन कर सकता है आवेदन?        उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए 22,195 लेवल-1 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा. उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
 
कौन कर सकता है आवेदन?       
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?       
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार: 250 रुपये

सेलेक्शन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
मेडिकल परीक्षा
 
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 के तहत नौकरी मिलेगी. शुरुआती मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगा. इसके अलावा नियमों के अनुसार अलग-अलग भत्ते भी दिए जाएंगे.  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है, इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें.

Leave a Comment

2