Rukmini Vasanth का विलेन अवतार: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में टॉक्सिक किरदार ने मचाई धूम

मुंबई  रुक्मिणी वसंत कन्नड़ सिनेमा की बेहद हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 2019 में उन्होंने अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी और अब साउथ सिनेमा की सुपरस्टार की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है. लोग इनके बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रखते हैं. 'कांतारा चैप्‍टर 1' में एंट्री के बाद रुक्मिणी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी कनकवती का मुख्य किरदार निभाया. इसके बाद से एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच छाई हुई हैं. इसके साथ ही वो एक शानदार डांसर भी हैं. रुक्मिणी वसंत ने कई कन्नड़, तेलुगु और

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

मुंबई 

रुक्मिणी वसंत कन्नड़ सिनेमा की बेहद हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 2019 में उन्होंने अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी और अब साउथ सिनेमा की सुपरस्टार की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है. लोग इनके बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रखते हैं.

'कांतारा चैप्‍टर 1' में एंट्री के बाद रुक्मिणी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी कनकवती का मुख्य किरदार निभाया. इसके बाद से एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच छाई हुई हैं. इसके साथ ही वो एक शानदार डांसर भी हैं.

रुक्मिणी वसंत ने कई कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. 'सप्त सागरदाचे एलो ', 'बनादारियाल्ली, 'बघीरा', 'भैरथी रानागल', 'कांतारा: चैप्टर 1', 'अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो' और 'ऐस' उनकी सबसे फेमस फिल्में रहीं. फैंस को उनकी हर रोल काफी पसंद आया.

अब एक्ट्रेस कई फिल्मों पर काम कर रही हैं. 2026 में वो 'टॉक्सिक' के साथ ही 'ड्रैगन' और मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसका प्री-प्रोडक्शन चालू है. ऐसे में ये साल एक्ट्रेस के लिए बेहद खान होने वाला है. फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

सोशल मीडिया पर भी रुक्मिणी वसंत की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. एक्टिंग के साथ ही एक्ट्रेस के स्टाइल के भी लोग दिवाने हैं. वो एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट में बहुत सुंदर और स्टाइलिश लगती हैं.

रुक्मिणी वसंत का जन्म कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर में पूरी की. इसके बाद वो लंदन के प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूल गईं. वहां से उन्होंने एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली. भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. उनकी पहली कन्नड़ फिल्म ‘ब्रायबल ट्रायोलॉजी’ साल 2019 में रिलीज हुई थी.

 

Leave a Comment