इंदौर में अजय बनकर सलमान ने की इंस्टाग्राम दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव

इंदौर   इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यूपी के बरेली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने धोखे से पहचान छिपाकर उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तिलक नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता इंदौर में रहकर एक प्राइवेट जॉब करती है. उसकी इंस्टाग्राम पर आकाश नाम के युवक से पहचान हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें होने लगीं और पीड़िता का आरोप है

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 9, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

इंदौर 

 इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यूपी के बरेली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने धोखे से पहचान छिपाकर उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तिलक नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता इंदौर में रहकर एक प्राइवेट जॉब करती है. उसकी इंस्टाग्राम पर आकाश नाम के युवक से पहचान हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें होने लगीं और पीड़िता का आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि युवक का असली नाम सलमान है, जिससे वह खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी.

सख्त कार्रवाई की मांग
इसके बाद पीड़िता ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया. संगठन के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया कि युवती की शिकायत पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. उनका कहना है कि युवती के साथ छल किया गया, उसकी भावनाओं और विश्वास का दुरुपयोग हुआ है, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

सोनीपत में खुला राज

धोखे का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पीड़िता को हरियाणा के सोनीपत ले गया। वहां आरोपी के भाई के जरिए महिला को पता चला कि जिसे वह अजय समझ रही है, वह सलमान खान है और तीन बच्चों का पिता है। आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब महिला ने बात करना बंद किया तो आरोपी फर्जी आइडी बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

होटल में किया गलत काम

पीड़िता को उसने 1 सितंबर 2025 को स्कीम-140 स्थित एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। टीआइ मनीष लोधा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को दी धमकी 
बाइट में लक्की रघुवंशी ने बता
या कि युवती ने रात में संपर्क कर शिकायत की थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है. प्रारंभिक बातचीत में पता चला कि युवती एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है और पिछले दो साल से आरोपी उसे परेशान कर रहा था. आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक शोषण किया, पैसे लिए और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जांच में आरोपी के मोबाइल से कई फर्जी आईडी भी सामने आई हैं.

युवती का शोषण किया
बताया गया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अजय यादव नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती से दोस्ती की थी. बाद में जब युवती उसके प्रभाव में आ गई, तब उसने अपना असली नाम सलमान बताया और खुद को बरेली का निवासी बताया. इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई इस दोस्ती के बाद कथित तौर पर युवती का शोषण किया गया.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Leave a Comment