संजय दत्त ने अश्लील गाने पर मांगी माफी, महिला आयोग के सामने दी सफाई

मुंबई  बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनरी तेरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को सुनवाई की.  इस मामले में पेशी के दौरान संजय दत्त ने न केवल आयोग के सामने अपनी सफाई दी, बल्कि एक बड़ा कदम उठाते हुए माफी भी मांगी।  दरअसल आयोग ने गाने 'सरके चुनरी तेरी' के आपत्तिजनक बोलों और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में संजय दत्त को समन भेजकर तलब किया था।  सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, संजय को

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनरी तेरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को सुनवाई की.  इस मामले में पेशी के दौरान संजय दत्त ने न केवल आयोग के सामने अपनी सफाई दी, बल्कि एक बड़ा कदम उठाते हुए माफी भी मांगी। 

दरअसल आयोग ने गाने 'सरके चुनरी तेरी' के आपत्तिजनक बोलों और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में संजय दत्त को समन भेजकर तलब किया था। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, संजय को दिल्ली में NCW के दफ्तर में जाते हुए देखा जा सकता है. मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

संजय दत्त ने रखा अपना पक्ष
राष्ट्रीय महिला आयोग से मिले नोटिस के बाद संजय दत्त सोमवार को खुद दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पेश हुए. आयोग को इस गाने के कंटेंट को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें इसे समाज और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया था. जांच प्रक्रिया के तहत पैनल के सामने पेश होकर संजय दत्त ने अपना पक्ष रखा। 

50 बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे
आयोग के सामने हुई इस सुनवाई में संजय दत्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी तरफ से माफी मांगी है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने एक पॉजिटिव पहल करते हुए अंडरटेकिंग दी है कि वे 50 ट्राइबल (आदिवासी) बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे. आयोग ने इस विवादित गाने में अश्लीलता को लेकर कड़ा रुख अपनाया था, जिसके बाद संजय दत्त ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

नोरा को भी भेजा है समन
बता दें कि इसी गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आई हैं, जिसके चलते उन्हें भी महिला आयोग ने समन भेजा है. पिछली सुनवाई के दौरान नोरा की जगह उनके वकील पेश हुए थे, जिसे आयोग ने नामंजूर कर दिया था. अब आयोग ने साफ कर दिया है कि नोरा को व्यक्तिगत रूप से पैनल के सामने पेश होना होगा और इसके लिए उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। 

यूट्यूब से हटाया गया विवादित गाना
'केडी: द डेविल' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रहा था. आयोग ने गाने से जुड़े लोगों के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गाने के मतलब या असर का अंदाजा नहीं था. आयोग ने सख्ती से कहा कि ऐसी सफाई देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता. भारी विवाद और महिला आयोग के दखल के बाद अब इस गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 

 

Leave a Comment

2