Share Market Today: धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 500 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 77,112 के स्तर पर आ गया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Share Market Today: 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बना रहा। सुबह सेंसेक्स करीब 180 अंक गिरकर 77,484 पर खुला, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें 500 अंकों तक की गिरावट देखी गई। इसी तरह निफ्टी भी 147 अंक टूटकर 24,025 के स्तर पर आ गया।

Gold Price Today: धड़ाम से गिरे सोने के दाम, दिल्ली से चेन्नई तक भारी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

Share Market Today
धड़ाम हुआ शेयर बाजार!

निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। इसके अलावा HCL Tech, Sun Pharma, TCS और ICICI Bank के शेयर भी लाल निशान में रहे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, L&T, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडिगो और नेस्ले इंडिया जैसे शेयरों में तेजी रही और ये कंपनियां टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहीं।

अमेरिका का एंटी-डंपिंग शुल्क

अमेरिका के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात होने वाले सोलर सेल और पैनल्स पर शुरुआती एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की घोषणा की है। यह एशिया से होने वाले सोलर इंपोर्ट पर पिछले एक दशक में लगाए गए टैरिफ की ताजा कड़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत से होने वाले आयात पर 123.04 प्रतिशत, इंडोनेशिया से 35.17 प्रतिशत और लाओस से 22.46 प्रतिशत की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले साल इन तीनों देशों का योगदान अमेरिका के कुल सोलर इंपोर्ट में लगभग 4.5 अरब डॉलर रहा था, जो कुल आयात का दो-तिहाई हिस्सा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.34 प्रतिशत बढ़कर 97.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.96 प्रतिशत बढ़कर 96.77 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गईं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25-28 रुपए तक बढ़ोतरी का अनुमान, आम जनता को होगा बड़ा असर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।

2