Smriti Mandhana Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर- कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। कुछ समय पहले दोनों की 23 नवंबर को होने वाली शादी अचानक टाल दी गई थी, जिसके बाद से ही फैन्स लगातार नई डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे। इस बीच अब सोशल मीडिया पर 7 दिसंबर को शादी होने का दावा तेज़ी से वायरल हो रहा है। कई यूज़र्स ने पोस्ट करते हुए कहा कि स्मृति और पलाश नई तारीख पर विवाह करने जा रहे हैं। हालांकि, कपल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।
Bigg Boss 19: स्टैंड-अप की दुनिया में शहबाज बदेशा! ‘डब्बू’ मलिक को ही कर दिया रोस्ट
श्रवण मंधाना ने वायरल डेट को बताया झूठ
सोशल मीडिया पर फैली नई वेडिंग डेट के बीच इस मामले पर पहली प्रतिक्रिया स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना की ओर से सामने आई है। एक बातचीत में उन्होंने साफ किया कि 7 दिसंबर की वायरल डेट में कोई सच्चाई नहीं है। श्रवण ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल शादी को लेकर कोई नई योजना नहीं बनी है और समारोह पोस्टपोन ही है। इस बयान के बाद फैन्स के बीच फैली नई डेट की चर्चा और भी शांत पड़ती दिखाई दे रही है।
शादी टलने के पीछे की वजह

मूल रूप से 23 नवंबर को तय यह शादी अचानक क्यों टल गई, इसे लेकर भी लंबे समय से प्रश्न उठ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते परिवार ने तुरंत शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इसी दौरान खुद पलाश मुच्छल भी अस्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन स्वास्थ्य कारणों के चलते शादी को आगे बढ़ाना अनिवार्य हो गया।
Tere Ishk Mein Collection: फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 5 दिन में बना नया रिकॉर्ड
अफेयर की अफवाहों ने बढ़ाई हलचल
जहां एक ओर स्वास्थ्य समस्याएँ सामने आईं, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि शादी रुकने की असली वजह पलाश मुच्छल का कथित अफेयर है। खबरों के अनुसार, उनका नाम एक कोरियोग्राफर के साथ जोड़ा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। हालांकि, इन सब पर न तो स्मृति और न ही पलाश की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई। लेकिन, जब स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े पोस्ट डिलीट कर दिए, तो इन रूमर्स को और बढ़ावा मिल गया।
दोनों के सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई उम्मीदें
अफवाहों और चर्चाओं के बीच एक दिलचस्प बात यह रही कि हाल ही में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम बायो में नजर न लगने वाली इमोजी जोड़ी है। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हुए भी नज़र आए। इस बदलाव को देखकर कई फैन्स का मानना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और जल्द ही शादी की नई तारीख की घोषणा हो सकती है। हालांकि, फिलहाल मीडिया में फैल रही वेडिंग डेट की खबरों पर परिवार की प्रतिक्रिया स्पष्ट कर चुकी है कि अभी कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है।
सोनारिका भदौरिया के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल, पति ने माथे पर किया KISS
