Sourav Ganguly Biopic: क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा विवाद अब पर्दे पर; सौरव गांगुली के जन्मदिन पर राजकुमार राव का लुक देख उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं और पोस्टर में लॉर्ड्स का ऐतिहासिक टी-शर्ट लहराने वाला सीन दिखाया गया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।

Sourav Ganguly Biopic

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे आक्रामक और लोकप्रिय कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास और बेहद ऐतिहासिक मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। लंबे समय से चर्चा में चल रही सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Dada- The Sourav Ganguly Story) का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक पोस्टर आधिकारिक तौर पर आउट कर दिया गया है।

इस शानदार पोस्टर में भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पूर्व कप्तान ‘दादा’ के मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लॉर्ड्स के मैदान का वो ऐतिहासिक और आइकॉनिक पल दिखाया गया है, जब नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद सौरव गांगुली ने स्टेडियम की बालकनी में खड़े होकर अपनी टी-शर्ट हवा में लहराई थी। इस पहले लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है और क्रिकेट फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अगले साल बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

बताते चले कि, क्रिकेटर की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को उजागर करने वाली इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की रिलीज डेट का भी मेकर्स ने पोस्टर के साथ ही खुलासा कर दिया है। ‘दादा’ के फैंस और सिनेमा प्रेमियों को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फर्स्ट लुक पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह बहुचर्चित बायोपिक अगले साल यानी 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी। हिंदी सिनेमा के इतिहास में खेल और खिलाड़ियों पर आधारित बायोपिक्स को हमेशा से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), कपिल देव (83) और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद अब भारतीय क्रिकेट को एक नया आक्रामक तेवर देने वाले गांगुली की कहानी पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

टी-सीरीज के बैनर तले तैयार हो रही है सौरव गांगुली की क्रिकेट बायोपिक

इस बड़े बजट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के पीछे बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम शामिल हैं। ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं, जो अपनी बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग की जोड़ी मिलकर कर रही है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को गुलशन कुमार, भूषण कुमार की टी-सीरीज (T-Series) और डीबीएल (DBL) मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पूरी फिल्म लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार की जा रही है। अब फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या राजकुमार राव स्टारर यह बायोग्राफिकल फिल्म बॉक्स ऑफिस और कमर्शियल तौर पर एमएस धोनी की बायोपिक की तरह सफलता के नए झंडे गाड़ पाएगी या नहीं।

2