होली के मौसम में स्पेशल ट्रेनें: इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी नई ट्रेनें

 इंदौर होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 इंदौर

होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा। इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।

होली के आसपास इंदौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत देखी जा रही थी। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा बहुत ऊपर पहुँच गया है। जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई। इस दबाव को कम करने के लिए रेल विभाग ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम रेल मंडल से डाॅ.आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344 का संचालक होगा। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन होगा। 18 बजे यह ट्रेन महू से रवाना होगी और अगले दिन 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। हर शुक्रवार को ट्रेन पटना से 21.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
 
इसके अलावा 22 फरवरी से 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका संचालन रविवार व शुक्रवार को होगा। स्पेशल ट्रेन( संख्या-09309) शाम पांच बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन (संख्या-09310) 23 फरवरी से हर सोमवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 8.20 बजे चलेगी और 21 (ट्रेन समय से) बजे इंदौर पहुंचेगी।

Leave a Comment

2