Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन बड़े स्टॉक्स में आई गिरावट

भारतीय शेयर बाजार आज कमजोरी के साथ खुला और प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में नजर आए। कई बड़े स्टॉक्स में गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में इस दबाव के पीछे वैश्विक संकेत, आर्थिक हालात और कंपनियों से जुड़ी खबरें अहम मानी जा रही हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट और बाजार अपडेट।

Stock Market Today

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जुलाई 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Stock Market Today:  भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में नजर आए। हालांकि, बाजार में गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं रही और निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल देखने को मिला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.16 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,384.95 अंक पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 इंडेक्स भी 37.25 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,150.45 अंक के स्तर पर खुला।इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। मंगलवार को सेंसेक्स 58.89 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 77,649.63 अंक पर खुला था, जबकि निफ्टी 22.45 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,216.05 अंक पर कारोबार शुरू किया था।

सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियों में दिखी कमजोरी

बाजार खुलते ही सेंसेक्स की अधिकतर कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से केवल 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करते नजर आए।वहीं निफ्टी-50 इंडेक्स की बात करें तो इसकी 50 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआत की। दूसरी ओर 37 कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुले।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयरों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। मारुति के शेयर शुरुआती कारोबार में 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इसके विपरीत देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और इसके शेयर 2.31 प्रतिशत नीचे खुले।

इन प्रमुख शेयरों ने बढ़त के साथ किया आगाज

बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को राहत दी। सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।इसके अलावा एटरनल के शेयरों में 0.28 प्रतिशत, ट्रेंट के शेयरों में 0.16 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली।इन कंपनियों के शेयरों में तेजी ने शुरुआती बाजार दबाव के बीच सकारात्मक संकेत देने की कोशिश की।

कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, बाजार के कई बड़े नामों वाले शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। वहीं इंफोसिस के शेयरों में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।टेक महिंद्रा के शेयर 0.95 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 0.85 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.77 प्रतिशत नीचे खुले। इसके अलावा पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी जैसे बड़े शेयर भी नुकसान में रहे।अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली।

रिलायंस समेत कई बड़ी कंपनियां दबाव में

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स जैसे प्रमुख शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई।बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, निवेशकों की सतर्कता और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के कारण घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। आने वाले सत्रों में निवेशकों की नजर वैश्विक बाजारों की चाल और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी।

2