सुवेंदु अधिकारी पर ‘जानलेवा’ हमला! TMC कार्यकर्ताओं से भारी भिड़ंत, Bengal में कोहराम

नंदीग्राम में वोटिंग के बीच अचानक भड़की हिंसा ने पूरे बंगाल को हिला दिया है, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले को घेरकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। क्या यह सिर्फ राजनीतिक टकराव था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान नंदीग्राम में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता और नंदीग्राम के प्रमुख चेहरे सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले और टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी झड़प की खबर सामने आई। यह घटना उस वक्त हुई जब सुवेंदु एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां मौजूद टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और ‘गो बैक’ के नारे लगाने लगे। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की व तीखी बहस शुरू हो गई। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि हार के डर से टीएमसी कार्यकर्ता हिंसा का सहारा ले रहे हैं।

2