श्रद्धा कपूर की नई बायोपिक ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

बॉलीवुड डीवा श्रद्धा कपूर अपकमिंग बायोपिक ईथा से बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आया. टीजर की छोटी सी झलक ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है. फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और फिलहाल इसके अगस्त में रिलीज होने की बात चल रही है. पर असल खबर सिर्फ यही नहीं है. असल में बात एक्ट्रेस की फैमिली की है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर की फैमिली में कुल चार लोग हैं और चारों ही अलग-अलग घर में रहते हैं. जानते हैं कि इसकी वजह

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 20, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

बॉलीवुड डीवा श्रद्धा कपूर अपकमिंग बायोपिक ईथा से बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आया. टीजर की छोटी सी झलक ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है. फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और फिलहाल इसके अगस्त में रिलीज होने की बात चल रही है. पर असल खबर सिर्फ यही नहीं है.

असल में बात एक्ट्रेस की फैमिली की है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर की फैमिली में कुल चार लोग हैं और चारों ही अलग-अलग घर में रहते हैं. जानते हैं कि इसकी वजह क्या है.

पेरेंट्स से अलग रहती हैं श्रद्धा
FPJ की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि श्रद्धा कपूर के परिवार के सारे लोग अलग-अलग रह रहे हैं. श्रद्धा जुहू  में एक किराये के फ्लैट में रहती हैं. उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी वहां आते-जाते रहते हैं. ये वही सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जो उन्होंने स्त्री 2 की कामयाबी के बाद ऋतिक रोशन से किराये पर लिया था. एक्ट्रेस यहां अकेली रहती हैं. उनके परिवार वाले कभी-कभार यहां उनसे मिलने आते हैं.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

लगभग 2020 तक कपूर फैमिली के चारों सदस्य एक ही जूहू वाले अपार्टमेंट में साथ रहते थे, लेकिन महामारी के बाद चीजें बदल गईं. अब शक्ति कपूर एक सबर्बन फ्लैट में अलग रहते हैं. श्रद्धा की मां शिवांगी ने गोवा में एक अपार्टमेंट खरीदा है. कोविड के बाद से वो अपना काफी समय गोवा के अपने बड़े घर में बिताती हैं.

श्रद्धा के बड़े भाई सिद्धांत कपूर का भी गोवा में एक घर है. जब वो शूटिंग पर नहीं होते हैं, तो वहीं रहते हैं. मतलब ये कि इस कपूर खानदान के चारों सदस्य अब अपने-अपने घरों में रहते हैं और अलग जिंदगी जी रहे हैं. परफेक्ट अरेंजमेंट. सभी बड़े हैं और अपनी आजादी का स्वागत करते हैं.

हमेशा के लिए हुए अलग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और उनके “बापू” शक्ति ने पिछले जनवरी में मिलकर माहालक्ष्मी रेसकोर्स के सामने एक अपार्टमेंट खरीदा था.वहां के अंदरूनी सजावट का काम उनकी मां शिवांगी की निगरानी में चल रहा है, क्योंकि उनकी मां की एस्थेटिक्स पर पकड़ मज़बूत है और वो अपनी बेटी को सुंदर घर देना चाहती हैं. एक बार ये जगह तैयार हो जाए, तो श्रद्धा का सेंट्रल मुंबई में दूसरा घर भी होगा. माहालक्ष्मी वाले घर का एक हिस्सा हमेशा उनके माता-पिता के लिए रिजर्व रखा जाएगा, लेकिन सिद्धांत अपनी आजादी पसंद करते हैं और अपने बीचसाइड घर में गोवा में रहना जारी रखेंगे.