MP में सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर के दूसरे फेज की परीक्षा की नई तारीख, अब 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी आठ अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। ईएसबी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार पहले यह परीक्षा नौ अप्रैल को प्रस्तावित थी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उन्होंने परीक्षा की तारीख

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 भोपाल
 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थी आठ अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। ईएसबी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अनुसार पहले यह परीक्षा नौ अप्रैल को प्रस्तावित थी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उन्होंने परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इस कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा में भी वृद्धि की गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से प्रक्रिया को पूरा कर सकें।

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थी शुल्क जमा करेंगे। तभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

बता दें, कि प्रथम चरण का परिणाम 12 मार्च को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी। परिणाम के आधार पर कुल 5734 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र घोषित किया गया है।

Leave a Comment

2