16 मार्च को कलात्मक राजयोग से इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

16 मार्च से एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे कलात्मक राजयोग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. ज्योतिष में शुक्र को धन, सुंदरता और कला का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में एक साथ आते हैं, तो यह योग बनता है. इसका असर खासतौर पर कला, मीडिया, डिजाइन, फैशन, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों पर सकारात्मक माना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

16 मार्च से एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे कलात्मक राजयोग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. ज्योतिष में शुक्र को धन, सुंदरता और कला का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में एक साथ आते हैं, तो यह योग बनता है. इसका असर खासतौर पर कला, मीडिया, डिजाइन, फैशन, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों पर सकारात्मक माना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलता है.

क्या होता है कलात्मक राजयोग?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली या गोचर में शुक्र और चंद्रमा एक साथ हों या एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालें, तब यह योग बनता है. अगर ये दोनों ग्रह केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में हों और इन पर किसी नकारात्मक ग्रह का असर कम हो, तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. इस योग से व्यक्ति की रचनात्मक सोच मजबूत होती है, समाज में पहचान मिलती है और करियर में नए मौके मिल सकते हैं.

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए यह योग आय के स्थान पर बन रहा है, जिससे इनकम बढ़ने की संभावना है. व्यापार में बढ़ोतरी व विस्तार हो सकता है. नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. फैशन और लग्जरी से जुड़े काम करने वालों को खास लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर से जुड़े क्षेत्र में बन रहा है. ऐसे में काम में तरक्की हो सकती है. अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. खासकर मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह योग सुख और स्थिरता से जुड़े स्थान पर बन रहा है. इस दौरान करियर में मजबूती आएगी. उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. विदेश या ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद रह सकता है, क्योंकि यह उनके लग्न भाव में बन रहा है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को पहचान मिलने के संकेत हैं.

 

Leave a Comment

2