Health Tips: आज के समय में लोगों को अपनी अच्छी सेहत के लिए बहुत से पैसे खर्च करते हैं, और इससे कहीं न कहीं लोगों की सेहत को नुकसान होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी किचन में ही मौजूद एक छोटा सा बीज है जो कि दवाइयों से ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। यह बीज है तिल, जिसे आयुर्वेद में महाऔषधि और आधुनिक विज्ञान में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सुपरफूड माना गया है। तिल में मौजूद पोषक तत्व शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और प्राकृतिक रूप से विटामिन व मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में तिल का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
Health Tips: सर्दियों में भूख बार-बार? जानें चिप्स और पॉपकॉर्न में से कौन है सेहतमंद
तिल को क्यों कहा जाता है सुपरफूड
आपको बता दें कि, तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और मैंगनीज जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। 100 ग्राम सफेद तिल में लगभग 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो दूध से भी अधिक है। कैल्शियम हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं आयरन और कॉपर खून की कमी यानी एनीमिया से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा तिल प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो जिम जाने वाले युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
दिल और पाचन के लिए लाभकारी

तिल में मौजूद सेसामिन और सेसामोलिन जैसे तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत बेहतर रहती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। तिल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है। नियमित सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
Health Tips: तनाव और गलत आदतों से घटता स्पर्म काउंट, डाइट में शामिल करें ये चीजें
काला और सफेद तिल, कौन ज्यादा फायदेमंद

काले और सफेद दोनों ही तिल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं, लेकिन इनके गुण अलग-अलग हैं। सफेद तिल पचाने में आसान होते हैं और इनमें कैल्शियम व हेल्दी फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। दूसरी ओर, काले तिल छिलके सहित होते हैं, जिनमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। कम हीमोग्लोबिन, कमजोरी और बालों की समस्याओं में काला तिल ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
सर्दियों में तिल खाने के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार तिल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव करता है। यही कारण है कि इस मौसम में तिल के लड्डू, गजक और अन्य व्यंजन खूब खाए जाते हैं। सीमित मात्रा में तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन सुधरता है, दिल की सेहत अच्छी रहती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
Health Tips: वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का आसान तरीका










