Toxic Story Leak: यश की फिल्म की कहानी और किरदार का खुलासा, जानें क्लाइमेक्स तक का सच

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कहानी सामने आ चुकी है। फैंस को अब यश के किरदार से लेकर फिल्म की पूरी स्टोरी लाइन तक की जानकारी मिल गई है। 1940-70 के दशक के गोवा पर आधारित यह गैंगस्टर ड्रामा सत्ता, खून और धोखे की रोमांचक दास्तान पेश करेगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 19, 2026

Toxic Story Leak: सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म को डायरेक्ट किया है गीतू मोहनदास ने और यह इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। पहले ही मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर, टीज़र और कैरेक्टर रिवील किए हैं। अब जैसे-जैसे रिलीज़ डेट नज़दीक आ रही है, फिल्म की कहानी और यश के किरदार की जानकारी भी सामने आ गई है।

O Romeo Box Office Collection: वर्किंग डे में भी चमकी ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर की फिल्म ने की दमदार कमाई

फिल्म की कहानी और सेटिंग

Toxic Story Leak
कहानी और किरदार का खुलासा

फिल्म की कहानी 1940 और 1970 के दशक की शुरुआत में गोवा की पृष्ठभूमि पर सेट की गई है। UAE के डिस्ट्रीब्यूटर Fars Film की वेबसाइट पर फिल्म का सिनॉप्सिस रिवील हुआ है। इसके अनुसार, फिल्म एक खतरनाक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें फीकी पड़ती कॉलोनियल छाया और बढ़ते क्राइम सिंडिकेट के बीच एक आदमी अपने साम्राज्य की स्थापना करता है।

सिनॉप्सिस में लिखा है कि “पावर दी नहीं जाती, इसे छीना जाता है, और यह हमेशा पैसे मांगती है। जैसे-जैसे स्मगलिंग के रास्ते लड़ाई का मैदान बनते हैं और वफ़ादारी पर शक करने लगता है, पैरानोइया जिंदा रहने का जरिया बन जाता है। आखिर में, उसके फैसलों के नतीजों से ज्यादा ताकतवर सिर्फ उसके अंदर की खाई है।” फिल्म को 18+ TBC रेटिंग मिली है, जो यह दर्शाती है कि यह एक एडल्ट फिल्म है और इसमें हिंसा और थ्रिलर तत्व प्रमुख हैं।

यश का किरदार और फिल्म का फोकस

यश इस फिल्म में एक शक्तिशाली और खतरनाक किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका रोल गैंगस्टर ड्रामा और स्मगलिंग की दुनिया में घूमता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक आदमी खून, डर और धोखे का इस्तेमाल करके अपने साम्राज्य की नींव रखता है। यश का किरदार चुनौतीपूर्ण और डार्क है, जो उनके अभिनय की सीमा को और व्यापक बनाएगा। टॉक्सिक यश की 19वीं फिल्म है और यह केजीएफ फ्रेंचाइज़ी के बाद उनकी पहली नई फिल्म है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

प्रोडक्शन और रिलीज़ की जानकारी

फिल्म को प्रोड्यूस किया है वेंकट नारायण और यश ने अपने बैनर KVN प्रोडक्शंस तथा मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस मुकाबला आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ से होने वाला है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं।

टॉक्सिक क्यों खास है

टॉक्सिक फिल्म अपने थ्रिलर और एक्शन पैक्ड प्लॉट के कारण साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। यश का किरदार और फिल्म की गहरी कहानी दर्शकों को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार है। गोवा की कोस्टल पृष्ठभूमि, क्राइम सिंडिकेट की राजनीति और गैंगस्टर ड्रामा इसे दर्शकों के लिए एक यादगार थ्रिलर बनाते हैं। फिल्म की रिलीज़ के साथ ही यश की फैन फॉलोइंग और बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ दोनों ही मजबूत होने की संभावना है।

Yadav Ji Movie: फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विरोध प्रदर्शन, समाज ने जताया आक्रोश