
Trump Tarrif on India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह ‘सरेंडर’ कर चुके हैं। राहुल का कहना है कि पीएम मोदी व्हाइट हाउस के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘फर्क समझो सर जी’ कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी की तुलना इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व से की। यह विवाद तब और गहरा गया जब ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी टैरिफ (Tariif) के डर से रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है।











