डेढ़ लाख रुपए और 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार,दो गिरफ्तार  मादक पदार्थ तस्करों से डेढ़ लाख रुपए की 500 ग्राम चरस बरामद  भोपाल  राजधानी की क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास करीब 500 ग्राम चरस और मोबाइल फोन समेत डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार,दो गिरफ्तार

 मादक पदार्थ तस्करों से डेढ़ लाख रुपए की 500 ग्राम चरस बरामद 

भोपाल
 राजधानी की क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास करीब 500 ग्राम चरस और मोबाइल फोन समेत डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि टीआईटी मैदान गोविंदपुरा के पास दो व्यक्ति बैठे हुए मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने नीली जैकेट और काली टीशर्ट पहनी है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने नीले काले रंग की स्वेटर पहन रखा है। मुखबिर ने यह भी बताया कि दोनों को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो वह गायब हो सकते हैं। यह सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताए गए हुलिए के दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम शेख आरिफ (44) निवासी कोठी बाजार बैतूल और राजा मियां (51) निवासी बाग फरतअफ्जा ऐशबाग बताया। पुलिस ने उनके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पन्नी में करीब 500 ग्राम चरस रखी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।इसके साथ ही दोनों आरोपियों से उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले 

गिरफ्तार आरोपी शेख आरिफ के खिलाफ ग्वालियर के पड़ाव, भोपाल के एमपी नगर और ऐशबाग थाने में पूर्व से चोरी, छेड़छाड़ और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं, जबकि आरोपी राजा के खिलाफ क्राइम ब्रांच और ऐशबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई कलीमुद्दीन, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, बीरबल रजक, आरक्षक सैयद महमूद, मनीष कौरव और महिला आरक्षक पूजा यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

2