UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
पीएनबी में 30 ऑफिसर पदों पर भर्ती: आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें।
साथ ही, मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना बेहद जरूरी है। यदि किसी प्रकार की गलती या जानकारी में असमानता नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
इस बार मार्कशीट में खास बदलाव
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। अब मार्कशीट ए-4 साइज में जारी की जाएगी, जिससे इसे संभालकर रखना आसान होगा। इसके अलावा, इसमें एक विशेष मोनोग्राम भी जोड़ा गया है, जो धूप में लाल रंग का दिखाई देगा और छांव में उसका रंग बदल जाएगा।
यह नई तकनीक मार्कशीट की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सके। साथ ही, मार्कशीट को इस तरह तैयार किया गया है कि वह आसानी से कटे या फटे नहीं, जिससे उसकी सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
जल्दी रिजल्ट देखने के लिए अपनाएं ये तरीके
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे साइट स्लो हो सकती है या अस्थायी रूप से बंद भी हो सकती है। ऐसे में छात्र कुछ आसान तरीकों को अपनाकर जल्दी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले, रिजल्ट जारी होने से पहले ही अलग-अलग डिवाइस जैसे मोबाइल और लैपटॉप पर वेबसाइट खोलकर रखें। जैसे ही रिजल्ट लिंक सक्रिय हो, तुरंत अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके अलावा, केवल एक वेबसाइट पर निर्भर न रहें, बल्कि अन्य वैकल्पिक वेबसाइट्स पर भी कोशिश करते रहें।
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नतीजों का काउंटडाउन शुरू, सचिव ने दी जानकारी









